जालंधर | रमजान के मद्देनजर ऑल इंडिया जमात ए सलमानी ट्रस्ट की तरफ से रोजा इफ्तार का प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें खास मेहमान एडीजीपी एमएफ फारूकी, अकाली दल के जिला प्रधान इकबाल सिंह ढींडसा थे। मेहमानों के पहुंचने पर सीनियर अकाली नेता ऑल इंडिया जमात ए सलमानी ट्रस्ट के चेयरमैन हाजी आबिद हसन सलमानी ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। रोजा इफ्तार से पहले मोलाना अबू बकर ने देश में अमन शांति और भाईचारा बने रहने की दुआ कराई। एडीजीपी फारूकी ने कहा कि इस्लाम में सभी को बराबरी का दर्जा दिया गया है। इसलिए सब को बराबर समझना चाहिए। इस मौके अयाज सलमानी मैक्स, वसीम सलमानी, महताब सलमानी, राशिद सलमानी, आरिफ सलमानी, शाहिद, दानिश, बिलाल चांद शालू, जब्बार खान, मोबीन अहमद, निजाम अंसारी शामिल थे।


