पति की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई, पुलिस को युवती का पता लगाने के निर्देश मप्र हाई कोर्ट में एक अजब-गजब मामला सुनवाई के लिए पहुंचा, जहां पति संदीप ने प|ी के प्रेमी संदीप पर गंभीर आरोप लगाए। याचिका में प|ी पर भी आरोप लगाए हैं। सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने प|ी को पेश करने का निर्देश दिया है। बता दें कि जिस युवक के साथ याची की प|ी कथित रूप से भागना बताई गई है, वह कुछ समय उसके साथ घर में भी रहा। तब प|ी ने युवक को मुंहबोला भाई बताया था। लगभग एक माह साथ में रहने के बाद दोनों भाग गए। एडवोकेट श्रीरतन निगम ने कोर्ट को बताया-संदीप का विवाह 2023 में हुआ था। उसके एक डेढ़ साल का बच्चा है, जबकि प|ी छह माह की गर्भवती भी है। जब युवक उसके घर पर आया तो प|ी ने बताया कि वह उसका मुंहबोला भाई है। इस पर किसी ने उसके साथ रहने पर आपत्ति नहीं जताई और वह लगभग एक माह साथ में ही रहा। बाद में पता चला कि उसकी आयु 18 साल है और प|ी का उसके साथ प्रेम प्रसंग है। 26 फरवरी से दोनों लापता हैं और फोन भी स्विच ऑफ है। सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने पुलिस को प|ी का पता लगाने के लिए कहा है।


