गोंडा–बुढ़वाल रेलखंड पर तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसका असर ग्वालियर से चलने और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए पहले ही सूचना जारी की है। हालांकि ट्रेन रद्द होने से यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 22199 ग्वालियर–बलरामपुर एक्सप्रेस 18 मार्च को रद्द रहेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 22200 बलरामपुर–ग्वालियर एक्सप्रेस 19 मार्च को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 11123 ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस 19 मार्च को लगभग 120 मिनट यानी करीब दो घंटे की देरी से चलाई जाएगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 15046 ओखा–गोरखपुर एक्सप्रेस 8 और 15 मार्च को बदले हुए मार्ग से संचालित की गई। यह ट्रेन बाराबंकी, अयोध्या और मनकापुर होकर चलाई गई। रेलवे के अनुसार पहले भी कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया था। 11 मार्च को ग्वालियर–बलरामपुर एक्सप्रेस लखनऊ से बलरामपुर के बीच रद्द रही, जबकि 12 मार्च को बलरामपुर–ग्वालियर एक्सप्रेस बलरामपुर से लखनऊ के बीच रद्द रही। इन दोनों ट्रेनों को लखनऊ जंक्शन और आलमनगर के रास्ते संचालित किया था। हालांकि ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। जिन यात्रियों ने 18 और 19 मार्च को ग्वालियर-बलरामपुर व बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया है।


