समय-सीमा में समस्याओं का करें निदान: डीएम

समय-सीमा में समस्याओं का करें निदान: डीएम

भास्कर न्यूज|जहानाबाद डीएम अलंकृता पांडेय ने कलेक्ट्रेट में सभी कार्यालयों, विभागों, शाखाओं तथा इकाईयों के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को जनता दरबार का आयोजन कर मौके पर आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में कुल 42 लोगों ने डीएम को अपनी फरियाद सुनाते हुए समाधान की मांग की। उन्‍होंने सभी आवेदनों को गौर से देखा तथा पूरी संवेदनशीलता के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुना। कई आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए स्थल पर ही संबंधित पदाधिकारियों को हस्तगत कराते हुए अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने बताया कि आम लोगों की समस्या का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। आम लोगों की समस्या को सभी अधिकारियों को पूरी गंभीरता व संवेदनशीला के साथ लेकर उसके समय सीमा में निदान की हिदायत दी गई है। उन्‍होंने बताया कि अब प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन करके लोगों की समस्याओं का निदान भी किया जा रहा है। उन्‍होंने यह भी बताया जिला मुख्यालय के अलावा अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जनता दरबार में उद्यमियों की समस्याओं की भी हो रही सुनवाई जनता दरबार में अब उद्यमी वार्ता का आयोजन कर उनकी समस्याओं पर भी गौर किया गया। गौरतलब हो कि पहले जनता दरबार में सिर्फ आम लोग ही आते थे। लेकिन अब उद्यमियों की समस्याओं को भी जिला प्रशासन ने प्राथमिकता दी है। डीएम ने बताया कि उद्यमियों द्वारा उद्योग स्थापित करने के आने वाली समस्याओं मसलन बिजली, प्रदूषण, फायर लाइसेंस, भूमि सम्परिवर्तन एवं अन्य तरह की समस्याओं को सुनवाई कर निराकरण किया जाएगा। इसके लिए एक सिंगल विंडो सेल का गठन किया गया है, जिसमे सदस्यों को नामित किया गया है। जिलाधिकारी इसके अध्यक्ष तथा महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र इसके सचिव हैं। अन्य पदाधिकारियों को सदस्य के रुप मे नामित किया गया है। सभी नामित अधिकारी जिला स्तर पर आयोजित जनता दरबार में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को उपस्थित हो रहे हैं। भास्कर न्यूज|जहानाबाद डीएम अलंकृता पांडेय ने कलेक्ट्रेट में सभी कार्यालयों, विभागों, शाखाओं तथा इकाईयों के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को जनता दरबार का आयोजन कर मौके पर आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में कुल 42 लोगों ने डीएम को अपनी फरियाद सुनाते हुए समाधान की मांग की। उन्‍होंने सभी आवेदनों को गौर से देखा तथा पूरी संवेदनशीलता के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुना। कई आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए स्थल पर ही संबंधित पदाधिकारियों को हस्तगत कराते हुए अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने बताया कि आम लोगों की समस्या का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। आम लोगों की समस्या को सभी अधिकारियों को पूरी गंभीरता व संवेदनशीला के साथ लेकर उसके समय सीमा में निदान की हिदायत दी गई है। उन्‍होंने बताया कि अब प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन करके लोगों की समस्याओं का निदान भी किया जा रहा है। उन्‍होंने यह भी बताया जिला मुख्यालय के अलावा अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जनता दरबार में उद्यमियों की समस्याओं की भी हो रही सुनवाई जनता दरबार में अब उद्यमी वार्ता का आयोजन कर उनकी समस्याओं पर भी गौर किया गया। गौरतलब हो कि पहले जनता दरबार में सिर्फ आम लोग ही आते थे। लेकिन अब उद्यमियों की समस्याओं को भी जिला प्रशासन ने प्राथमिकता दी है। डीएम ने बताया कि उद्यमियों द्वारा उद्योग स्थापित करने के आने वाली समस्याओं मसलन बिजली, प्रदूषण, फायर लाइसेंस, भूमि सम्परिवर्तन एवं अन्य तरह की समस्याओं को सुनवाई कर निराकरण किया जाएगा। इसके लिए एक सिंगल विंडो सेल का गठन किया गया है, जिसमे सदस्यों को नामित किया गया है। जिलाधिकारी इसके अध्यक्ष तथा महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र इसके सचिव हैं। अन्य पदाधिकारियों को सदस्य के रुप मे नामित किया गया है। सभी नामित अधिकारी जिला स्तर पर आयोजित जनता दरबार में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को उपस्थित हो रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *