वाहन जांच अभियान में ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए चालकों को किया जागरूक

वाहन जांच अभियान में ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए चालकों को किया जागरूक

भास्कर न्यूज|जहानाबाद जिले में ट्रैफिक नियमों के पालन को बढ़ावा देने को लगातार प्रयास जारी है। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर ट्रैफिक अधिकारी इन दिनों लगातार सक्रिय हैं। ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा और लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया, जिसमें दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों के कागजात की जांच की और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सख्त निर्देश दिए। दोपहिया वाहन चालकों को घर से निकलते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली क्षति को कम किया जा सके। वहीं तीनपहिया वाहन चालकों को ओवरटेक न करने, तेज गति से वाहन न चलाने और क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने की सख्त चेतावनी दी गई। चारपहिया वाहन चालकों को भी वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर और बाजार क्षेत्रों में वाहन की गति सीमित रखनी चाहिए, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। जो भी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और चालान भी काटा जाएगा। इस अभियान के दौरान ट्रैफिक डीएसपी के साथ अन्य पुलिस अधिकारी और कई पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। भास्कर न्यूज|जहानाबाद जिले में ट्रैफिक नियमों के पालन को बढ़ावा देने को लगातार प्रयास जारी है। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर ट्रैफिक अधिकारी इन दिनों लगातार सक्रिय हैं। ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा और लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया, जिसमें दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों के कागजात की जांच की और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सख्त निर्देश दिए। दोपहिया वाहन चालकों को घर से निकलते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली क्षति को कम किया जा सके। वहीं तीनपहिया वाहन चालकों को ओवरटेक न करने, तेज गति से वाहन न चलाने और क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने की सख्त चेतावनी दी गई। चारपहिया वाहन चालकों को भी वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर और बाजार क्षेत्रों में वाहन की गति सीमित रखनी चाहिए, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। जो भी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और चालान भी काटा जाएगा। इस अभियान के दौरान ट्रैफिक डीएसपी के साथ अन्य पुलिस अधिकारी और कई पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *