करपी पुलिस नक छह वारंटी गिरफ्तार, भेजे जेल

करपी|जिले में चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत करपी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी के निर्देश पर की गई। रविवार की रात पुलिस उपाधीक्षक कृति कमल के नेतृत्व में करपी थाना अध्यक्ष धीरज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने विभिन्न गांवों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार करपी निवासी जीतू कुमार, दक्षिणवारी मठिया गांव निवासी रामदीप बिंद एवं रंजीत कुमार, ओरानी गांव निवासी लाल बाबू बिंद, चंदन कुमार तथा श्रीभगवान बिंद को गिरफ्तार किया गया। करपी|जिले में चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत करपी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी के निर्देश पर की गई। रविवार की रात पुलिस उपाधीक्षक कृति कमल के नेतृत्व में करपी थाना अध्यक्ष धीरज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने विभिन्न गांवों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार करपी निवासी जीतू कुमार, दक्षिणवारी मठिया गांव निवासी रामदीप बिंद एवं रंजीत कुमार, ओरानी गांव निवासी लाल बाबू बिंद, चंदन कुमार तथा श्रीभगवान बिंद को गिरफ्तार किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *