भास्कर न्यूज|जहानाबाद आम लोगों की समस्या को करीब से जानने के लिए सोमवार को सिकरिया थाना में पुलिस-पब्लिक संवाद आयोजित की गयी। पुलिस-पब्लिक मीटिंग में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान अपराजित लोहान ने कई बिंदुओं पर चर्चा किया । एसपी ने कहा की मुख्यालय के निर्देश पर जिलों में पुलिस-पब्लिक संवाद का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे तो समय-समय पर प्रतिदिन लोगों की समस्याएं मिलकर सुनते हैं लेकिन थाना में जन संवाद किए जाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो लोग हमारे कार्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं थाना में पुलिस पब्लिक संवाद होने पर वैसे लोगो को हमसे मिलने का मौका मिलता है और वह अपनी समस्या करीब से रखते हैं और समस्या के निष्पादन के दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाती है। एसपी ने कहा कि पुलिस पब्लिक के बीच जो कम्युनिकेशन गैप है उसे दूर करना एवं जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना संवाद का मुख्य उद्देश्य है और इसी उद्देश्य से जिले के हर थाना में पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है ताकि उन मुद्दों से भी परिचित हो सके, जो आम जनता के व्यापक हित में हो। ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस की तरफ से बेहतर प्रयास किया जा रहा है ताकि ससमय समस्या का समाधान हो सके। पुलिस कप्तान ने कहा कि पुलिस के दायरे में आने वाले जनहित से जुड़ी समस्या का निराकरण की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाएगी, ताकि पुलिस के प्रति आम लोगों का विश्वास बढ़े। संवाद के दौरान आम लोगों ने अपनी समस्या से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को उठाया और ठोस कार्रवाई करने की मांग की आम लोगों की बात को सुनते हुए एस पी ने समस्या की निराकरण के दिशा में ठोस कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।जन संवाद में कुछ लोगों ने कांड के निष्पादन फरार अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर थाना अध्यक्ष को निर्देश एसपी ने लोगों को अपनी मोबाइल नंबर भी शेयर किया है ताकि लोग अपनी समस्या मोबाइल के माध्यम से भी दे सकें संवाद मे विधि- व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।पुलिस पब्लिक संवाद के दौरान थाना में स्थानीय लोगों की काफी भीड़ दिखी मौके पर थाना अध्यक्ष चंदा रानी के अलावा दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं आम लोग मौजूद थे। भास्कर न्यूज|जहानाबाद आम लोगों की समस्या को करीब से जानने के लिए सोमवार को सिकरिया थाना में पुलिस-पब्लिक संवाद आयोजित की गयी। पुलिस-पब्लिक मीटिंग में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान अपराजित लोहान ने कई बिंदुओं पर चर्चा किया । एसपी ने कहा की मुख्यालय के निर्देश पर जिलों में पुलिस-पब्लिक संवाद का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे तो समय-समय पर प्रतिदिन लोगों की समस्याएं मिलकर सुनते हैं लेकिन थाना में जन संवाद किए जाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो लोग हमारे कार्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं थाना में पुलिस पब्लिक संवाद होने पर वैसे लोगो को हमसे मिलने का मौका मिलता है और वह अपनी समस्या करीब से रखते हैं और समस्या के निष्पादन के दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाती है। एसपी ने कहा कि पुलिस पब्लिक के बीच जो कम्युनिकेशन गैप है उसे दूर करना एवं जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना संवाद का मुख्य उद्देश्य है और इसी उद्देश्य से जिले के हर थाना में पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है ताकि उन मुद्दों से भी परिचित हो सके, जो आम जनता के व्यापक हित में हो। ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस की तरफ से बेहतर प्रयास किया जा रहा है ताकि ससमय समस्या का समाधान हो सके। पुलिस कप्तान ने कहा कि पुलिस के दायरे में आने वाले जनहित से जुड़ी समस्या का निराकरण की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाएगी, ताकि पुलिस के प्रति आम लोगों का विश्वास बढ़े। संवाद के दौरान आम लोगों ने अपनी समस्या से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को उठाया और ठोस कार्रवाई करने की मांग की आम लोगों की बात को सुनते हुए एस पी ने समस्या की निराकरण के दिशा में ठोस कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।जन संवाद में कुछ लोगों ने कांड के निष्पादन फरार अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर थाना अध्यक्ष को निर्देश एसपी ने लोगों को अपनी मोबाइल नंबर भी शेयर किया है ताकि लोग अपनी समस्या मोबाइल के माध्यम से भी दे सकें संवाद मे विधि- व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।पुलिस पब्लिक संवाद के दौरान थाना में स्थानीय लोगों की काफी भीड़ दिखी मौके पर थाना अध्यक्ष चंदा रानी के अलावा दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं आम लोग मौजूद थे।


