भास्कर न्यूज|कुर्था कुर्था थाना पुलिस ने रविवार की मध्य रात्रि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू के चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में कुर्था थानाध्यक्ष समीर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार एस-ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चार एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा पहले से ही गैर जमानती वारंट जारी था। वहीं तीन अन्य एनबीडब्ल्यू वारंटियों ने स्वयं माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद वे न्यायिक हिरासत में रहे और बाद में न्यायालय से रिकॉल प्राप्त कर लिया। उधर मानिकपुर थाना पुलिस ने भी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो एनसीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में मानिकपुर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जाएगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके। भास्कर न्यूज|कुर्था कुर्था थाना पुलिस ने रविवार की मध्य रात्रि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू के चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में कुर्था थानाध्यक्ष समीर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार एस-ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चार एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा पहले से ही गैर जमानती वारंट जारी था। वहीं तीन अन्य एनबीडब्ल्यू वारंटियों ने स्वयं माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद वे न्यायिक हिरासत में रहे और बाद में न्यायालय से रिकॉल प्राप्त कर लिया। उधर मानिकपुर थाना पुलिस ने भी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो एनसीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में मानिकपुर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जाएगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके।


