पति से झगड़े के बाद पत्नी ने खाया जहर, भर्ती

बांसवाड़ा| आंबापुरा थाना क्षेत्र के माला हाड़ा गांव निवासी एक महिला रीना ने सोमवार को पति राजेंद्र से झगड़े के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला को उल्टियां होने पर परिजनों उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे बांसवाड़ा एमजी अस्पताल रेफर कर लिया। यहां महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। थाना अधिकारी निर्भय सिंह राणावत के अनुसार महिला का एमजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। झगड़े की मूल वजह सामने नहीं आ सकी है। महिला की हालत में सुधार होने पर उसके बयान लिए जाएंगे। परिजनों ने पति-पत्नी के बीच आपसी कहासुनी बताई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *