गरियाबंद में बेमौसम बारिश, ओले गिरे:आकाशीय बिजली गिरने से युवक झुलसा, आम-महुआ की फसल को नुकसान

गरियाबंद में बेमौसम बारिश, ओले गिरे:आकाशीय बिजली गिरने से युवक झुलसा, आम-महुआ की फसल को नुकसान

गरियाबंद जिले में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक झुलस गया, जिसका इलाज जारी है। तेज अंधड़ और बारिश के कारण आम तथा महुआ की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। यह घटना दोपहर में सीनापाली गांव में हुई, जहां 35 वर्षीय गोविंद पटेल इमली के पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल देख रहे थे। अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से गोविंद की पीठ झुलस गई। गोविंद ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा जैसे मौत छूकर निकल गई हो। बिजली गिरने से विशालकाय पेड़ का एक बड़ा हिस्सा भी झुलस गया है। युवक की पीठ का हिस्सा झुलसा घटना के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस की मदद से पीड़ित गोविंद पटेल को देवभोग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीएमओ डॉक्टर प्रकाश साहू ने जानकारी दी कि युवक की पीठ का एक छोटा हिस्सा झुलसा है। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं, साथ ही अंदरूनी चोटों की भी जांच की जा रही है। जिले में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था और पूरे दिन काले बादल छाए रहे। शाम ढलने से पहले छुरा तहसील के रुवाड और बाघमार इलाकों में जमकर ओले गिरे। गरियाबंद और देवभोग तहसील में भी रुक-रुक कर तेज बारिश दर्ज की गई। अचानक बिगड़े मौसम और तेज हवाओं के झोंकों से महुआ की लगभग 30 प्रतिशत फसल प्रभावित हुई है। इसके अलावा, आम के फल और बौर भी झड़ गए, जिससे आम की आवक पर भी बुरा असर पड़ा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *