पूर्णिया में बिहार की उभरती महिला क्रिकेटर अपूर्वा कुमारी का ईस्ट जोन टीम में चयन होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रजनी चौक स्थित बैठा भवन में पूर्णिया डिस्ट्रीक्ट क्रिकेट एसोसियेशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर PDCA ने केक काटकर खुशी मनाई। समारोह में पूर्णिया डिस्ट्रीक्ट क्रिकेट एसोसियेशन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इनमें अध्यक्ष गौतम चौधरी और उपाध्यक्ष पंकजा कुमारी समेत PDCA के अन्य सदस्य शामिल थे। सभी पदाधिकारियों ने अपूर्वा कुमारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है। अध्यक्ष गौतम चौधरी पदाधिकारियों ने कहा कि अपूर्वा का चयन पूर्णिया और बिहार की महिला क्रिकेट के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आगामी प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर राज्य और ईस्ट ज़ोन का नाम रोशन करेंगी।
सीनियर महिला ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में शानदार प्रदर्शन किया था अपूर्वा कुमारी ने हाल ही में बीसीसीआई की घरेलू प्रतियोगिता सीनियर महिला ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में शानदार प्रदर्शन किया था। पूरे टूर्नामेंट में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी मिला था। टूर्नामेंट के 6 मैचों में अपूर्वा ने 351 रन बनाए, जिसमें 116 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी, एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 13 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की। 280 डॉट बॉल और 17 मेडेन ओवर के साथ वह इकोनॉमी रेट में भी शीर्ष पर रहीं।
इसी शानदार प्रदर्शन के आधार पर 13 मार्च 2026 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित चयन समिति की बैठक में उन्हें ईस्ट ज़ोन टीम में जगह दी गई। अब वह 20 मार्च से 3 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली सीनियर महिला इंटर ज़ोनल मल्टी डे ट्रॉफी में ईस्ट ज़ोन का प्रतिनिधित्व करेंगी। पूर्णिया में बिहार की उभरती महिला क्रिकेटर अपूर्वा कुमारी का ईस्ट जोन टीम में चयन होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रजनी चौक स्थित बैठा भवन में पूर्णिया डिस्ट्रीक्ट क्रिकेट एसोसियेशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर PDCA ने केक काटकर खुशी मनाई। समारोह में पूर्णिया डिस्ट्रीक्ट क्रिकेट एसोसियेशन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इनमें अध्यक्ष गौतम चौधरी और उपाध्यक्ष पंकजा कुमारी समेत PDCA के अन्य सदस्य शामिल थे। सभी पदाधिकारियों ने अपूर्वा कुमारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है। अध्यक्ष गौतम चौधरी पदाधिकारियों ने कहा कि अपूर्वा का चयन पूर्णिया और बिहार की महिला क्रिकेट के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आगामी प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर राज्य और ईस्ट ज़ोन का नाम रोशन करेंगी।
सीनियर महिला ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में शानदार प्रदर्शन किया था अपूर्वा कुमारी ने हाल ही में बीसीसीआई की घरेलू प्रतियोगिता सीनियर महिला ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में शानदार प्रदर्शन किया था। पूरे टूर्नामेंट में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी मिला था। टूर्नामेंट के 6 मैचों में अपूर्वा ने 351 रन बनाए, जिसमें 116 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी, एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 13 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की। 280 डॉट बॉल और 17 मेडेन ओवर के साथ वह इकोनॉमी रेट में भी शीर्ष पर रहीं।
इसी शानदार प्रदर्शन के आधार पर 13 मार्च 2026 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित चयन समिति की बैठक में उन्हें ईस्ट ज़ोन टीम में जगह दी गई। अब वह 20 मार्च से 3 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली सीनियर महिला इंटर ज़ोनल मल्टी डे ट्रॉफी में ईस्ट ज़ोन का प्रतिनिधित्व करेंगी।