हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के मनवीर सिंह का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर (भूगोल) के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले मनवीर ने अपनी स्कूली शिक्षा नारनौंद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद नारनौंद के राजकीय महाविद्यालय से स्नातक और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (रोहतक) से भूगोल विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। भूगोल में पीएचडी कर रहे मनवीर मनवीर की इस सफलता पर उनके शिक्षकों और मित्रों में खुशी की लहर है। उनके अध्यापक रहे डॉ. अजय लोहान ने बताया कि मनवीर शुरू से ही मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र रहे हैं। वे पढ़ाई के प्रति हमेशा गंभीर रहते थे और अपने लक्ष्य को लेकर बेहद स्पष्ट थे। टीचर बोले- यह गर्व की बात डॉ. लोहान ने कहा कि मनवीर की उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि स्कूल और कॉलेज के लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि मनवीर ने साबित कर दिया है कि सच्ची लगन और मेहनत से छोटे शहरों और कम संसाधनों के बावजूद भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। मनवीर बोले- लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए वहीं, मनवीर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए और उसे पाने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए।


