राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर HPV अभियान का आगाज:कलेक्टर कहा… HPV वैक्सीन आने वाली पीढ़ियों को गंभीर बीमारियों से बचाने का एक सशक्त माध्यम

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर HPV अभियान का आगाज:कलेक्टर कहा… HPV वैक्सीन आने वाली पीढ़ियों को गंभीर बीमारियों से बचाने का एक सशक्त माध्यम

राजनांदगांव जिले में ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ के अवसर पर महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन किशोरियों में भारी उत्साह देखा गया, जहां बड़ी संख्या में पात्र बालिकाओं ने टीका लगवाया। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने अभियान की शुरुआत करते हुए इसे केंद्र और राज्य शासन की स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल बताया। उन्होंने टीके के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह वैक्सीन महिलाओं में होने वाले घातक सर्वाइकल कैंसर को रोकने में अत्यंत प्रभावी है। पेरेंट्स बेटियों का पंजीकरण ‘यू-विन’ (U-Win) पोर्टल से करें कलेक्टर ने जानकारी दी कि वैसी किशोरियां जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, किंतु 15 वर्ष की नहीं हुई हैं, वे इस टीके के लिए पात्र हैं। यह वैक्सीन सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध है। पेरेंट्स अपनी बेटियों का पंजीकरण ‘यू-विन’ (U-Win) पोर्टल के माध्यम से आसानी से करा सकते हैं। कलेक्टर ने बच्चियों को स्वास्थ दूत बनने को कहा कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने टीकाकृत बच्चों से संवाद किया और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बच्चों ने बताया कि उन्हें इस टीके की जानकारी स्कूल, समाचार पत्रों और अपने माता-पिता से मिली। कलेक्टर ने बच्चों को ‘स्वास्थ्य दूत’ की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने आसपास की अन्य सहेलियों और समाज को भी इस टीके के फायदों के बारे में जागरूक करें। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा, “यह वैक्सीन आने वाली पीढ़ियों को गंभीर बीमारियों से बचाने का एक सशक्त माध्यम है। समाज में जितनी जागरूकता होगी, उतनी ही प्रभावी ढंग से हम कैंसर जैसी बीमारियों को मात दे सकेंगे।” इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.आर. नवरतन, सिविल सर्जन, जिला टीकाकरण अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *