मुजफ्फरपुर में बाइक की डिक्की तोड़कर उड़ाए 90 हजार:भतीजे की शादी के लिए निकाले थे रुपए, बैंक में झांसा देकर 35 हजार रुपए ठगे

मुजफ्फरपुर में बाइक की डिक्की तोड़कर उड़ाए 90 हजार:भतीजे की शादी के लिए निकाले थे रुपए, बैंक में झांसा देकर 35 हजार रुपए ठगे

मुजफ्फरपुर में सोमवार को बाइक की डिक्की तोड़कर 90 हजार रुपए चोरी हुई। पीड़ित ने बताया कि घर में भतीजे की शादी थी और उसी के खर्च के लिए बैंक से पैसे निकाले थे। बदमाशों ने मौका पाकर बाइक की डिक्की का लॉक तोड़ दिया और रुपए लेकर फरार हो गए। पीड़ित की पहचान कोल्हुआ पैगंबरपुर के हरीशाह चौक निवासी अर्जुन पासवान के रूप में हुई है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के पुरानी मोतिहारी रोड स्थित एसबीआई एटीएम के पास हुई। दूसरी ओर नगर थाना क्षेत्र में बैंक के अंदर एक व्यक्ति से 35 हजार रुपए की ठगी हुई है। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुट गई है।
एटीएम के पास खड़ी थी बाइक अर्जुन ने बताया कि घर में भतीजे की शादी थी और शादी में काम करने वाले लोगों को भुगतान करना था। इसके लिए उन्होंने एमआईटी स्थित एसबीआई शाखा से 90 हजार रुपए निकाले और बाइक की डिक्की में रखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में पुरानी मोतिहारी रोड स्थित एसबीआई एटीएम के पास बाइक खड़ी कर वे कुछ और पैसे निकालने के लिए अंदर गए। कुछ देर बाद लौटने पर देखा कि बाइक की डिक्की का लॉक टूटा हुआ है और उसमें रखे 90 हजार रुपए गायब हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि बाइक की डिक्की से पैसे चोरी होने का मामला सामने आया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।

बैंक के अंदर झांसा देकर 35 हजार रुपए की ठगी दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के जिला परिषद स्थित पीएनबी बैंक में हुई। पीड़ित अलाउद्दीन चप्पल व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि वे 50 हजार रुपए लेकर बैंक में जमा करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें झांसा दिया कि वे खुले पैसे दे दें और बदले में वह 500 रुपए के नोट दे देगा। बातों में उलझाकर उसने अलाउद्दीन से पैसे ले लिए और मौका पाकर 35 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। जब तक पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तब तक आरोपी वहां से निकल चुका था। डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि बैंक में ठगी की सूचना मिली है। नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान के लिए बैंक और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मुजफ्फरपुर में सोमवार को बाइक की डिक्की तोड़कर 90 हजार रुपए चोरी हुई। पीड़ित ने बताया कि घर में भतीजे की शादी थी और उसी के खर्च के लिए बैंक से पैसे निकाले थे। बदमाशों ने मौका पाकर बाइक की डिक्की का लॉक तोड़ दिया और रुपए लेकर फरार हो गए। पीड़ित की पहचान कोल्हुआ पैगंबरपुर के हरीशाह चौक निवासी अर्जुन पासवान के रूप में हुई है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के पुरानी मोतिहारी रोड स्थित एसबीआई एटीएम के पास हुई। दूसरी ओर नगर थाना क्षेत्र में बैंक के अंदर एक व्यक्ति से 35 हजार रुपए की ठगी हुई है। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुट गई है।
एटीएम के पास खड़ी थी बाइक अर्जुन ने बताया कि घर में भतीजे की शादी थी और शादी में काम करने वाले लोगों को भुगतान करना था। इसके लिए उन्होंने एमआईटी स्थित एसबीआई शाखा से 90 हजार रुपए निकाले और बाइक की डिक्की में रखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में पुरानी मोतिहारी रोड स्थित एसबीआई एटीएम के पास बाइक खड़ी कर वे कुछ और पैसे निकालने के लिए अंदर गए। कुछ देर बाद लौटने पर देखा कि बाइक की डिक्की का लॉक टूटा हुआ है और उसमें रखे 90 हजार रुपए गायब हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि बाइक की डिक्की से पैसे चोरी होने का मामला सामने आया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।

बैंक के अंदर झांसा देकर 35 हजार रुपए की ठगी दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के जिला परिषद स्थित पीएनबी बैंक में हुई। पीड़ित अलाउद्दीन चप्पल व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि वे 50 हजार रुपए लेकर बैंक में जमा करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें झांसा दिया कि वे खुले पैसे दे दें और बदले में वह 500 रुपए के नोट दे देगा। बातों में उलझाकर उसने अलाउद्दीन से पैसे ले लिए और मौका पाकर 35 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। जब तक पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तब तक आरोपी वहां से निकल चुका था। डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि बैंक में ठगी की सूचना मिली है। नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान के लिए बैंक और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *