समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाने के अजनौज वार्ड 6 मोहल्ला में रहने वाले दो भाइयों को 10 दिनों के अंदर जान से मारने की धमकी मिली है। अपराधियों ने रविवार रात दोनों भाइयों के घर पर पर्चा फेंक कर धमकी थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग भी की। पर्चा में बैद्यनाथ राम के बेटे संतोष कुमार और प्रकाश कुमार की फोटो लगाई गई है और उसे क्रास किया गया है। गोली चलाने और पर्चा फेंकने की वारदात घर पर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है और मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पीड़ित परिवार ने कहा- मार्च में दूसरी बार धमकी मिली है पीड़ितों ने बताया कि घर पर इसी महीने गोलीमारी की यह दूसरी वारदात है। परिवार के लोगों ने बताया कि इससे पहले 3 मार्च को बदमाशों ने घर पर फायरिंग की थी। मामले में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब दोनों भाईयों ने वीडियो जारी कर कहा है कि अगर पुलिस से सहायता नहीं मिली तो आत्महत्या कर लेंगे। पर्चा में लिखा 10 दिनों की है जिंदगी, जो लो बदमाशों की ओर से फेंकेा गया पर्चा कंप्यूटराइज टाइपिंग में हैं। पर्चा में लिखा गया है कि तुमको जितना पुलिस प्रशासन को बुलाना है बुला लो ठीक ना, लेकिन तुम दोनों को छोंडेंगे नहीं। आज से ठीक 10 दिन के बाद तुम दोनों भाई को घर में घुस कर गोली मार देंगे। देखते हैं तुम दोनों को कौन बचा लेता है। तुमको जिसके वजह से छोड़े थे। अब तो वह तुम्हारे साथ है ही नहीं। तुम दोनों ने मिल कर मेरे घर पर गोली चलवाया था ना, अब देखो कैसे होता है। तुमको क्या लगा मुम्हारे पास मेरा फोटो है। तुम भी दो लोग है। हम भी दो लोग हैं। देखते हैं, जीत किसकी होती है। तुम दोनों के पास 10 दिन का टाइम है जी लो। घर से भागने की कोशिश की तो तुम्हारे फैमिली को दिक्कत हो जाएगा। घटना के पीछे जमीन का विवाद पीड़ित संतोष और प्रकाश के पिता बैद्यनाथ राम ने बताया कि साल 2020 में उनके चचरे भाई इसी थाने के अभिजित उर्फ रंधीर ने एक कठ्ठा 7 धुर जमीन लिखा ली। लेकिन उक्त जमीन में मेरी जमीन का खाता खेसरा लिखा गया है। जानकारी के बाद उसके खिलाफ सीओ के यहां आवेदन दिया तो दाखिल खारिज नहीं हुआ। यही से विवाद शुरू हुआ। बीच में जब वह खेत देखने जा रहे थे तो उसे रंधीर ने धमकी भी दी। मार्च महीने में घर पर गोली भी चलायी गई, जिससे उनके घर के सामने लगी टोटा का शीशा टूट गया। गोली उनके घर की दीवार पर लगी। रात पुन: गोली चला कर पर्चा फेंका गया है। पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि घटना की सूचना पर उनके द्वारा भी घटनास्थल को देखा गया है। बदमाशों की ओर से फेंके गए पर्चे की जांच की गई है। इन्हें कुछ लोगों पर पर शक है। पीड़ित से आवेदन मांगा गया है। घटना के मूल में जमीन विवाद की बात आ रही है । पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई होगी। समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाने के अजनौज वार्ड 6 मोहल्ला में रहने वाले दो भाइयों को 10 दिनों के अंदर जान से मारने की धमकी मिली है। अपराधियों ने रविवार रात दोनों भाइयों के घर पर पर्चा फेंक कर धमकी थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग भी की। पर्चा में बैद्यनाथ राम के बेटे संतोष कुमार और प्रकाश कुमार की फोटो लगाई गई है और उसे क्रास किया गया है। गोली चलाने और पर्चा फेंकने की वारदात घर पर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है और मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पीड़ित परिवार ने कहा- मार्च में दूसरी बार धमकी मिली है पीड़ितों ने बताया कि घर पर इसी महीने गोलीमारी की यह दूसरी वारदात है। परिवार के लोगों ने बताया कि इससे पहले 3 मार्च को बदमाशों ने घर पर फायरिंग की थी। मामले में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब दोनों भाईयों ने वीडियो जारी कर कहा है कि अगर पुलिस से सहायता नहीं मिली तो आत्महत्या कर लेंगे। पर्चा में लिखा 10 दिनों की है जिंदगी, जो लो बदमाशों की ओर से फेंकेा गया पर्चा कंप्यूटराइज टाइपिंग में हैं। पर्चा में लिखा गया है कि तुमको जितना पुलिस प्रशासन को बुलाना है बुला लो ठीक ना, लेकिन तुम दोनों को छोंडेंगे नहीं। आज से ठीक 10 दिन के बाद तुम दोनों भाई को घर में घुस कर गोली मार देंगे। देखते हैं तुम दोनों को कौन बचा लेता है। तुमको जिसके वजह से छोड़े थे। अब तो वह तुम्हारे साथ है ही नहीं। तुम दोनों ने मिल कर मेरे घर पर गोली चलवाया था ना, अब देखो कैसे होता है। तुमको क्या लगा मुम्हारे पास मेरा फोटो है। तुम भी दो लोग है। हम भी दो लोग हैं। देखते हैं, जीत किसकी होती है। तुम दोनों के पास 10 दिन का टाइम है जी लो। घर से भागने की कोशिश की तो तुम्हारे फैमिली को दिक्कत हो जाएगा। घटना के पीछे जमीन का विवाद पीड़ित संतोष और प्रकाश के पिता बैद्यनाथ राम ने बताया कि साल 2020 में उनके चचरे भाई इसी थाने के अभिजित उर्फ रंधीर ने एक कठ्ठा 7 धुर जमीन लिखा ली। लेकिन उक्त जमीन में मेरी जमीन का खाता खेसरा लिखा गया है। जानकारी के बाद उसके खिलाफ सीओ के यहां आवेदन दिया तो दाखिल खारिज नहीं हुआ। यही से विवाद शुरू हुआ। बीच में जब वह खेत देखने जा रहे थे तो उसे रंधीर ने धमकी भी दी। मार्च महीने में घर पर गोली भी चलायी गई, जिससे उनके घर के सामने लगी टोटा का शीशा टूट गया। गोली उनके घर की दीवार पर लगी। रात पुन: गोली चला कर पर्चा फेंका गया है। पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि घटना की सूचना पर उनके द्वारा भी घटनास्थल को देखा गया है। बदमाशों की ओर से फेंके गए पर्चे की जांच की गई है। इन्हें कुछ लोगों पर पर शक है। पीड़ित से आवेदन मांगा गया है। घटना के मूल में जमीन विवाद की बात आ रही है । पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई होगी।


