सीतामढ़ी के भिट्ठा में 3 बदमाश गिरफ्तार:देसी पिस्टल-खोखा और 3 मोबाइल बरामद, स्प्लेंडर बाइक जब्त, बड़ी वारदात की फिराक में होने का शक

सीतामढ़ी के भिट्ठा में 3 बदमाश गिरफ्तार:देसी पिस्टल-खोखा और 3 मोबाइल बरामद, स्प्लेंडर बाइक जब्त, बड़ी वारदात की फिराक में होने का शक

सीतामढ़ी जिले के भिट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 15 मार्च 2026 की रात विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान नवाही डायवर्जन के पास की गई। गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर एक मोटरसाइकिल को रोककर उस पर सवार तीनों युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक खोखा और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR30AK-1098) भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। ये तीनों भिट्ठा थाना क्षेत्र के ही निवासी
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान छोटा मेघपुर वार्ड संख्या 9 निवासी 23 वर्षीय उत्तपल कुमार (पिता पंकज चौधरी), मेघपुर बड़ा वार्ड संख्या 13 निवासी 24 वर्षीय वैभव विशाल (पिता राजीव कुमार) और मेघपुर बड़ा वार्ड संख्या 12 निवासी 20 वर्षीय सुजीत कुमार (पिता रहन झा) के रूप में हुई है। ये तीनों भिट्ठा थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं। इस मामले में भिट्ठा थाना कांड संख्या 27/26 दिनांक 15 मार्च 2026 दर्ज किया गया है। आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B) ए, 26 और 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों की पिस्टल के साथ तस्वीरें मिली
थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुसंधान के दौरान जब्त किए गए तीनों मोबाइल फोन की जांच में आरोपितों की पिस्टल के साथ तस्वीरें मिली हैं। यह दर्शाता है कि वे अवैध हथियारों के साथ पहले से जुड़े हुए थे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इनका संबंध किसी आपराधिक गिरोह से तो नहीं है और ये किस घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इस छापेमारी अभियान में भिट्ठा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार, अपर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, सिपाही सोनू कुमार, रंजीत कुमार और रिपु रंजन कुमार शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जाएगी। सीतामढ़ी जिले के भिट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 15 मार्च 2026 की रात विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान नवाही डायवर्जन के पास की गई। गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर एक मोटरसाइकिल को रोककर उस पर सवार तीनों युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक खोखा और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR30AK-1098) भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। ये तीनों भिट्ठा थाना क्षेत्र के ही निवासी
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान छोटा मेघपुर वार्ड संख्या 9 निवासी 23 वर्षीय उत्तपल कुमार (पिता पंकज चौधरी), मेघपुर बड़ा वार्ड संख्या 13 निवासी 24 वर्षीय वैभव विशाल (पिता राजीव कुमार) और मेघपुर बड़ा वार्ड संख्या 12 निवासी 20 वर्षीय सुजीत कुमार (पिता रहन झा) के रूप में हुई है। ये तीनों भिट्ठा थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं। इस मामले में भिट्ठा थाना कांड संख्या 27/26 दिनांक 15 मार्च 2026 दर्ज किया गया है। आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B) ए, 26 और 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों की पिस्टल के साथ तस्वीरें मिली
थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुसंधान के दौरान जब्त किए गए तीनों मोबाइल फोन की जांच में आरोपितों की पिस्टल के साथ तस्वीरें मिली हैं। यह दर्शाता है कि वे अवैध हथियारों के साथ पहले से जुड़े हुए थे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इनका संबंध किसी आपराधिक गिरोह से तो नहीं है और ये किस घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इस छापेमारी अभियान में भिट्ठा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार, अपर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, सिपाही सोनू कुमार, रंजीत कुमार और रिपु रंजन कुमार शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *