मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर चोरी:चोर 20 लाख की ज्वेलरी और नगद लेकर हुए फरार, घर के सदस्य बाहर गए थे

मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर चोरी:चोर 20 लाख की ज्वेलरी और नगद लेकर हुए फरार, घर के सदस्य बाहर गए थे

मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार चोरी हुई। चोरों ने दोपहर करीब 12 बजे एक घर में घुसकर अलमारी तोड़ी और करीब 15 से 20 लाख रुपए की ज्वेलरी और करीब 20 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए। पीड़िता पूनम कुमारी ने बताया कि चोर घर की छत के रास्ते अंदर घुसे और 2 कमरों को निशाना बनाया। घर के सदस्य उस समय बाहर थे। जब परिवार की एक महिला मंदिर से वापस लौटी तो घर का सामान बिखरा हुआ देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों और पुलिस को दी गई। घर के सदस्य बाहर गए थे पीड़िता पूनम कुमारी ने बताया कि मैं शहर के एक निजी कोचिंग संस्थान में अकाउंट विभाग में काम करती हूं। सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। इसके बाद घर के अन्य सदस्य भी करीब 10 बजे बाहर चले गए थे। इसी दौरान उनकी भाभी मंदिर गई थी। जब वह वापस लौटी तो घर में चोरी की घटना का पता चला और उन्होंने फोन कर इसकी जानकारी दी। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर पूनम कुमारी के अनुसार चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे। दिन में इस तरह की घटना होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है और जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर चोरी गई संपत्ति बरामद की जानी चाहिए। काजी मोहम्मदपुर थाना के एसएचओ नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि एक घर में चोरी की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा। मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार चोरी हुई। चोरों ने दोपहर करीब 12 बजे एक घर में घुसकर अलमारी तोड़ी और करीब 15 से 20 लाख रुपए की ज्वेलरी और करीब 20 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए। पीड़िता पूनम कुमारी ने बताया कि चोर घर की छत के रास्ते अंदर घुसे और 2 कमरों को निशाना बनाया। घर के सदस्य उस समय बाहर थे। जब परिवार की एक महिला मंदिर से वापस लौटी तो घर का सामान बिखरा हुआ देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों और पुलिस को दी गई। घर के सदस्य बाहर गए थे पीड़िता पूनम कुमारी ने बताया कि मैं शहर के एक निजी कोचिंग संस्थान में अकाउंट विभाग में काम करती हूं। सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। इसके बाद घर के अन्य सदस्य भी करीब 10 बजे बाहर चले गए थे। इसी दौरान उनकी भाभी मंदिर गई थी। जब वह वापस लौटी तो घर में चोरी की घटना का पता चला और उन्होंने फोन कर इसकी जानकारी दी। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर पूनम कुमारी के अनुसार चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे। दिन में इस तरह की घटना होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है और जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर चोरी गई संपत्ति बरामद की जानी चाहिए। काजी मोहम्मदपुर थाना के एसएचओ नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि एक घर में चोरी की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *