गयाजी में सोमवार को ट्रक ने सवारी से भरी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार 8 लोग घायल हो गए। इनमें 3 की हालत गंभी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा जैसे ही पथरा मोड़ के पास पहुंची, हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे यात्री सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत आमस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायल आठ लोगों का इलाज किया गया। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर कर दिया गया है। घटना आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरा मोड़ के पास हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गंभीर रूप से घायल लोगों में जयरामखाप गांव की अंशु कुमारी और राजू देवी के अलावा गुरुआ थाना क्षेत्र के गुनेरी गांव निवासी शिवम कुमार शामिल हैं। अन्य घायलों का इलाज आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही चल रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आमस थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टोटो और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
पथरा मोड़ के पास अक्सर होते हादसे बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पथरा मोड़ के पास अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस इलाके में यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। गयाजी में सोमवार को ट्रक ने सवारी से भरी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार 8 लोग घायल हो गए। इनमें 3 की हालत गंभी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा जैसे ही पथरा मोड़ के पास पहुंची, हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे यात्री सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत आमस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायल आठ लोगों का इलाज किया गया। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर कर दिया गया है। घटना आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरा मोड़ के पास हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गंभीर रूप से घायल लोगों में जयरामखाप गांव की अंशु कुमारी और राजू देवी के अलावा गुरुआ थाना क्षेत्र के गुनेरी गांव निवासी शिवम कुमार शामिल हैं। अन्य घायलों का इलाज आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही चल रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आमस थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टोटो और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
पथरा मोड़ के पास अक्सर होते हादसे बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पथरा मोड़ के पास अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस इलाके में यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।


