डूंगरपुर में जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित होने वाली डीपीएल (डूंगरपुर प्रीमियर लीग) सीजन-3 के लिए पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के चयन ट्रायल को शहर के लक्ष्मण मैदान में हुए। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला क्रिकेट संघ डूंगरपुर के सचिव सुशील जैन ने बताया कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के चयन के लिए राजस्थान सीनियर क्रिकेट टीम के चयनकर्ता शमशेर सिंह और राजस्थान रणजी टीम के कोच निखिल डोरु विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों के खेल कौशल का मूल्यांकन किया और तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ की ओर से स्कूल राजस्थान स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाली चयनित खिलाड़ी कृष्णा पाटीदार का सम्मान किया गया। चयनकर्ता शमशेर सिंह और कोच निखिल डोरु का भी स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। चयन ट्रायल के दौरान जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष धमेन्द्र उपाध्याय सहित जावेद खान, शाहिद शिन्धी, संजय पाटीदार, नागेंद्र सिंह, आसिफ़ इक़बाल, संदीप भोई और अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।


