नर्मदापुरम के सर्किट हाउस चौराहे पर पाइप लाइन बिछाने खोदी सड़क से सोमवार को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से दोपहर तक बार बार जाम की स्थिति बनी। हालांकि दोपहर बाद कुछ हिस्से के गड्ढे को भर दिया गया। जिससे जाम वाली स्थिति से जुटकारा मिला। जानकारी के मुताबिक शहर में अमृत 2.0 योजना के तहत इंटक वेल से फिल्टर प्लांट तक पाइपलाइन बिछाने का काम जारी है। इसी कड़ी में सर्किट हाउस चौराहे पर सड़क की खुदाई कर दी गई है, जिससे स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को सुबह से चौराहे पर आधी सड़क से ज्यादा हिस्से में खुदाई होने से जाम की स्थिति बनते रही। चौराहे पर बैठती है दुर्गा प्रतिमा 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है और इस चौराहे के मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित होती है। श्रद्धालुओं का कहना है कि सड़क खुदी होने से आरती-पूजन और आवागमन में भारी परेशानी होगी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि त्योहार से पहले सड़क की जल्द मरम्मत की जाए ताकि भक्तों को असुविधा न हो।


