औरंगाबाद में पुरानी रंजिश में एक युवक की पिटाई हो गई। पीड़ित घटनास्थल पर ही काफी देर तक बेहोश रहा। रास्ते से गुजर रही डायल-112 की पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान रिसियप थाना के शिवन बिगहा गांव निवासी रविशंकर सिंह के बेटे रौनक कुमार (18) के रूप में हुई है। रौनक ने कहा कि मैं जेसीबी मनीश चलाता हूं। रविवार को डीजल लेने के लिए चतरा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था। तिताई बिगहा पार्क के पास कुछ पड़ोसियों ने मेरी बाइक रोकी और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। रौनक ने बताया कि मैं बेहोश हो गया था। मेरे पास साढ़े तीन हजार रुपए थे, बदमाश छीनकर ले गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिताई बिगहा पार्क के पास की है। घर में शादी की तैयारी धूमधाम से चल रही थी घायल रौनक की मां चिंता देवी ने रिसियप थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में बकाया कि 14 मार्च को रौनक के चाचा शिव शंकर सिंह की बेटी की बारात आने वाली थी। इसके लिए 12 मार्च को घर में मड़वा की तैयारी चल रही थी और शादी की तैयारियां धूमधाम से की जा रही थी। आरोप है कि पड़ोसियों को यह बात पसंद नहीं थी और वे शादी समारोह में किसी तरह बाधा उत्पन्न करना चाहते थे। इसी बात को लेकर 12 मार्च को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई थी। हालांकि उस समय मौजूद रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। उस दिन भी मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया था।
दोनों ओर से आवेदन मिला है, एफआईआर दर्ज रिसियप थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवन बिगहा गांव में मारपीट की घटना की सूचना मिली है। दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिला है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शादी समारोह के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। औरंगाबाद में पुरानी रंजिश में एक युवक की पिटाई हो गई। पीड़ित घटनास्थल पर ही काफी देर तक बेहोश रहा। रास्ते से गुजर रही डायल-112 की पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान रिसियप थाना के शिवन बिगहा गांव निवासी रविशंकर सिंह के बेटे रौनक कुमार (18) के रूप में हुई है। रौनक ने कहा कि मैं जेसीबी मनीश चलाता हूं। रविवार को डीजल लेने के लिए चतरा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था। तिताई बिगहा पार्क के पास कुछ पड़ोसियों ने मेरी बाइक रोकी और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। रौनक ने बताया कि मैं बेहोश हो गया था। मेरे पास साढ़े तीन हजार रुपए थे, बदमाश छीनकर ले गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिताई बिगहा पार्क के पास की है। घर में शादी की तैयारी धूमधाम से चल रही थी घायल रौनक की मां चिंता देवी ने रिसियप थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में बकाया कि 14 मार्च को रौनक के चाचा शिव शंकर सिंह की बेटी की बारात आने वाली थी। इसके लिए 12 मार्च को घर में मड़वा की तैयारी चल रही थी और शादी की तैयारियां धूमधाम से की जा रही थी। आरोप है कि पड़ोसियों को यह बात पसंद नहीं थी और वे शादी समारोह में किसी तरह बाधा उत्पन्न करना चाहते थे। इसी बात को लेकर 12 मार्च को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई थी। हालांकि उस समय मौजूद रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। उस दिन भी मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया था।
दोनों ओर से आवेदन मिला है, एफआईआर दर्ज रिसियप थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवन बिगहा गांव में मारपीट की घटना की सूचना मिली है। दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिला है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शादी समारोह के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


