गुरुग्राम में वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 2 बाइक बरामद की; पूछताछ में चोरी और किडनैपिंग केसों का खुलासा

गुरुग्राम में वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 2 बाइक बरामद की; पूछताछ में चोरी और किडनैपिंग केसों का खुलासा

गुरुग्राम जिले की सोहना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। आरोपी से पूछताछ में वाहन चोरी और किडनैपिंग से जुड़े 3 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, 3 मार्च को एक व्यक्ति ने सोहना शहर थाने में दी शिकायत में बताया कि इसी साल 1 मार्च को सोहना के फ्रेंड्स कॉलोनी में उसके घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई थी। इस शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। फरीदाबाद जिले का रहने वाला आरोपी मामले की जांच के दौरान, अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम ने अंसल मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरीदाबाद के आलमपुर गांव निवासी सुखराम के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला आदतन अपराधी है पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है। उसने गुरुग्राम जिले में वाहन चोरी की एक अन्य वारदात और एक किडनैपिंग की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच से पता चला कि उसके खिलाफ फरीदाबाद जिले में चोरी का एक केस पहले से दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दोनों बाइक बरामद कर ली हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *