भागलपुर में सोमवार को सुल्तानगंज नगर परिषद की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नगर परिषद के जनप्रतिनिधिय, प्रशासनिक अधिकारियों, एनएसीसी कैडेट्स, स्कूल छात्र-छात्राएं और कर्मचारियों ने भाग लिया। इन्होंने शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। नगर परिषद सुल्तानगंज की ओर से गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। रैली नगर परिषद कार्यालय परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नमामि गंगे घाट तक पहुंची, जहां सफाई अभियान चलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। रैली में नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, वार्ड पार्षद नवीन कुमार बन्नी, सुभाष कुमार, रीना देवी और संजय चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इसके अलावा मुरारका महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में स्वच्छता से जुड़े संदेश लिखे पोस्टर और बैनर लेकर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने तथा और नदी को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। घर के आसपास सफाई रखने की अपील शहर के प्रमुख मार्गों पर रैली के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने घर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखें। गंगा नदी को प्रदूषित होने से बचाने में सहयोग करें। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के तहत नगर परिषद की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छ शहर बनाने में आम लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। यदि सभी नागरिक अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के प्रति सजग रहेंगे तो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में नमामि गंगे घाट पर विशेषसफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट परिसर में कचरा हटाकर लोगों को गंगा की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस मौके पर नगर परिषद के प्रधान सहायक राजीव रंजन चौधरी, कर्मी क्रांति कुमारी सहित नगर परिषद के कई कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे। भागलपुर में सोमवार को सुल्तानगंज नगर परिषद की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नगर परिषद के जनप्रतिनिधिय, प्रशासनिक अधिकारियों, एनएसीसी कैडेट्स, स्कूल छात्र-छात्राएं और कर्मचारियों ने भाग लिया। इन्होंने शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। नगर परिषद सुल्तानगंज की ओर से गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। रैली नगर परिषद कार्यालय परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नमामि गंगे घाट तक पहुंची, जहां सफाई अभियान चलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। रैली में नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, वार्ड पार्षद नवीन कुमार बन्नी, सुभाष कुमार, रीना देवी और संजय चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इसके अलावा मुरारका महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में स्वच्छता से जुड़े संदेश लिखे पोस्टर और बैनर लेकर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने तथा और नदी को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। घर के आसपास सफाई रखने की अपील शहर के प्रमुख मार्गों पर रैली के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने घर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखें। गंगा नदी को प्रदूषित होने से बचाने में सहयोग करें। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के तहत नगर परिषद की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छ शहर बनाने में आम लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। यदि सभी नागरिक अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के प्रति सजग रहेंगे तो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में नमामि गंगे घाट पर विशेषसफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट परिसर में कचरा हटाकर लोगों को गंगा की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस मौके पर नगर परिषद के प्रधान सहायक राजीव रंजन चौधरी, कर्मी क्रांति कुमारी सहित नगर परिषद के कई कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।


