बिहारशरीफ नगर निगम कार्यालय में सोमवार को महापौर अनीता देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर निगम का वार्षिक बजट रहा, जिसे महापौर की ओर से समिति के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बजट के अनुसार, आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कुल अनुमानित आय 4,24,68,72,568 रुपए (लगभग 4.24 अरब) रहने का अनुमान है। नगर निगम के पास 2,45,81,65,568 रुपए का प्रारंभिक शेष अनुमानित है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुमानित आय 1,78,87,07,000 रुपए जोड़ी गई है। वहीं, शहर के विकास और प्रशासनिक कार्यों पर होने वाला कुल अनुमानित व्यय 2,06,87,45,000 रुपए तय हुआ है। व्यय के बाद निगम के पास 2,17,81,27,568 रुपए का अंतिम शेष बचने का अनुमान लगाया गया है। सदस्यों ने बजट का अवलोकन कर विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की।
शहर के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर निर्णय बैठक में सदस्यों की ओर से शहर की व्यवस्था को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। नगर निगम ने निर्णय लिया है कि वेंडिंग जोन के निर्माण में अब सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा, जिसमें शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, प्लेटफॉर्म और शेड का निर्माण अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। इसके अलावा शहर की प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, उपकरणों की मरम्मत के साथ-साथ सड़क और नालों के रखरखाव के लिए ‘अभिरुचि की अभिव्यक्ति’ (EOI) के माध्यम से एक सक्षम एजेंसी का चयन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने चर्चा के बाद बजट को आगामी बोर्ड की बैठक में अंतिम रूप से पारित करने के लिए रखने का निर्णय लिया है। बैठक में उप महापौर आईशा शाहीन, नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक, उप नगर आयुक्त शम्स रजा सहित समिति के अन्य सदस्य और कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे। बिहारशरीफ नगर निगम कार्यालय में सोमवार को महापौर अनीता देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर निगम का वार्षिक बजट रहा, जिसे महापौर की ओर से समिति के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बजट के अनुसार, आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कुल अनुमानित आय 4,24,68,72,568 रुपए (लगभग 4.24 अरब) रहने का अनुमान है। नगर निगम के पास 2,45,81,65,568 रुपए का प्रारंभिक शेष अनुमानित है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुमानित आय 1,78,87,07,000 रुपए जोड़ी गई है। वहीं, शहर के विकास और प्रशासनिक कार्यों पर होने वाला कुल अनुमानित व्यय 2,06,87,45,000 रुपए तय हुआ है। व्यय के बाद निगम के पास 2,17,81,27,568 रुपए का अंतिम शेष बचने का अनुमान लगाया गया है। सदस्यों ने बजट का अवलोकन कर विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की।
शहर के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर निर्णय बैठक में सदस्यों की ओर से शहर की व्यवस्था को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। नगर निगम ने निर्णय लिया है कि वेंडिंग जोन के निर्माण में अब सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा, जिसमें शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, प्लेटफॉर्म और शेड का निर्माण अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। इसके अलावा शहर की प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, उपकरणों की मरम्मत के साथ-साथ सड़क और नालों के रखरखाव के लिए ‘अभिरुचि की अभिव्यक्ति’ (EOI) के माध्यम से एक सक्षम एजेंसी का चयन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने चर्चा के बाद बजट को आगामी बोर्ड की बैठक में अंतिम रूप से पारित करने के लिए रखने का निर्णय लिया है। बैठक में उप महापौर आईशा शाहीन, नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक, उप नगर आयुक्त शम्स रजा सहित समिति के अन्य सदस्य और कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे।


