नवादा के हिसुआ प्रखंड स्थित बैजनाथपुर गुमटी के पास एक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक के ड्राइवर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान नारदीगंज प्रखंड के दोहरा गांव निवासी 35 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों और रोहन कुमार ने बताया कि रवि कुमार गयाजी की ओर से ट्रक लेकर आ रहे थे। इसी दौरान एक अन्य ट्रक ने उनके ट्रक को हल्की टक्कर मार दी थी। रवि अपनी गाड़ी साइड में खड़ी कर दूसरे ट्रक के चालक से बात करने के लिए उतरे थे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला तभी पीछे से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें सीधे कुचल दिया। ट्रक का अगला पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। रवि कुमार अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य और सबसे बड़े पुत्र थे। उनकी पत्नी जयमंती देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का इस घटना के बाद बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से चालक की जान गई है। नवादा के हिसुआ प्रखंड स्थित बैजनाथपुर गुमटी के पास एक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक के ड्राइवर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान नारदीगंज प्रखंड के दोहरा गांव निवासी 35 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों और रोहन कुमार ने बताया कि रवि कुमार गयाजी की ओर से ट्रक लेकर आ रहे थे। इसी दौरान एक अन्य ट्रक ने उनके ट्रक को हल्की टक्कर मार दी थी। रवि अपनी गाड़ी साइड में खड़ी कर दूसरे ट्रक के चालक से बात करने के लिए उतरे थे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला तभी पीछे से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें सीधे कुचल दिया। ट्रक का अगला पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। रवि कुमार अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य और सबसे बड़े पुत्र थे। उनकी पत्नी जयमंती देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का इस घटना के बाद बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से चालक की जान गई है।


