घर के अंदर बाइक स्टार्ट करना पड़ा महंगा, 3 मासूमों समेत 4 लोगों की गई जान

घर के अंदर बाइक स्टार्ट करना पड़ा महंगा, 3 मासूमों समेत 4 लोगों की गई जान

Four People Died Due to Bike Smoke: आंध्र प्रदेश में मैकेनिक की सलाह पर बाइक को ठीक कराने के बाद उसे पूरी रात घर में स्टार्ट करके रखना एक परिवार के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। घर में पूरी रात बाइक को स्टार्ट रखने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना अन्नामय्या जिले के पुंगनूर की है। दरअसल, घर के मालिक मुरली ने रविवार को अपनी पुरानी बाइक ठीक कराई थी। बाइक ठीक कराने के बाद मुरली ने मैकेनिक की सलाह पर उसे अपने घर में पूरी रात स्टार्ट करके रखा। जहां पर बाइक खड़ी थी, उसी कमरे में मुरली के पिता और 3 बच्चे सो रहे थे। रात में बाइक का धुआं कमरे में भर गया और घुटने की वजह से दादा और उसके तीनों पोते-पोतियों की मौत हो गई।

खतरनाक गैस एवं धुएं से 75 वर्षीय दादा और 3 बच्चों की मौत

आंध्र प्रदेश में अन्नामय्या जिले के पुंगनूर कस्बे में बाइक से निकले धुएं और खतरनाक गैस से 75 वर्षीय रामचंद्र और उनके 3 पोते-पोतियों की मौत हो गई है। मरने वालों में कार्तिक (15 वर्ष), जुड़वां बहनें चारिता और चंदना (7 वर्ष) शामिल हैं। इन सभी लोगों की नींद में ही कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के प्रभाव से दम घुटने की वजह से मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि बाइक से निकली जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से घर में सो रहे चारों लोगों की मौत हुई है। पुंगनूर पुलिस इंस्पेक्टर सुब्बारायुडु ने बताया कि बाइक स्टार्ट होने की वजह से पूरी रात कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती रही। इसके प्रभाव से सभी का दम घुट गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

हादसे के समय घर की छत पर सो रहे थे माता-पिता

हादसे वाली रात कार्तिक, चारिता और चंदना के पिता मुरली और मां रेवती छत पर सो रहे थे। इसलिए उन्हें बाइक से निकले धुएं और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का असर नहीं हुआ। सुबह के समय जब मुरली और रेवती सोकर उठे तो घर धुएं से भरा था। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो परिजनों को मृत पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुंगनूर थाने के इंस्पेक्टर सुब्बारायुडु ने घर और बाइक का निरीक्षण किया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *