खरगोन कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी को लेकर अभाविप का प्रदर्शन:नारेबाजी के बाद कहा- डिजिटल संसाधन न होने से प्रतियोगी परीक्षाओं में पिछड़ रहे हैं छात्र

खरगोन कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी को लेकर अभाविप का प्रदर्शन:नारेबाजी के बाद कहा- डिजिटल संसाधन न होने से प्रतियोगी परीक्षाओं में पिछड़ रहे हैं छात्र

खरगोन के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में सोमवार को अभिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने डिजिटल लाइब्रेरी शुरू करने की मांग की। दोपहर 1 बजे कॉलेज परिसर में छात्रों ने नारेबाजी की और प्राचार्य डॉ. जीएस चौहान को ज्ञापन सौंपा। अभाविप का कहना है कि डिजिटल संसाधनों के अभाव में आदिवासी अंचल के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में पिछड़ रहे हैं। ज्ञापन उच्च शिक्षा मंत्री और कॉलेज कुलपति के नाम दिया गया। इसमें कहा गया कि जिले के लीड कॉलेज में संचालित लाइब्रेरी का डिजिटलीकरण जरूरी है। विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों की जरूरत वर्तमान में उपलब्ध संसाधन प्रतियोगी परीक्षाओं, शोध कार्यों और उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त नहीं हैं। छात्रों को ऑनलाइन स्टडी, ई-बुक, जर्नल और अन्य डिजिटल संसाधनों की तत्काल आवश्यकता है। अभाविप प्रतिनिधियों ने बताया कि कॉलेज के अधिकांश विद्यार्थी जनजातीय और साधारण परिवारों से आते हैं। उनके पास व्यक्तिगत कंप्यूटर, लैपटॉप या पर्याप्त इंटरनेट सुविधा नहीं होती। इस कारण वे डिजिटल शैक्षणिक सामग्री का लाभ नहीं उठा पाते और प्रतियोगी परीक्षाओं में पीछे रह जाते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी की शीघ्र स्थापना की मांग छात्रों ने मांग की कि वर्तमान लाइब्रेरी में ही डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाए, जिसमें कंप्यूटर, इंटरनेट सुविधा, ई-बुक और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री शामिल हो। इससे विद्यार्थी आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों का लाभ उठाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *