धमतरी में मातृशक्तियों ने देखी ‘द केरला स्टोरी’:महापौर भी फिल्म देखने पहुंचे, रामू रोहरा ने मूवी को जागरूकता का माध्यम बताया

धमतरी में मातृशक्तियों ने देखी ‘द केरला स्टोरी’:महापौर भी फिल्म देखने पहुंचे, रामू रोहरा ने मूवी को जागरूकता का माध्यम बताया

छत्तीसगढ़ के धमतरी में मातृशक्तियों के लिए ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म का निशुल्क प्रदर्शन किया गया। यह पहल हिन्दू जागरण मंच की ओर से की गई, जिसमें महापौर भी मातृशक्तियों के साथ फिल्म देखने पहुंचे। सभी दर्शकों ने फिल्म की सराहना की और इसे जागरूकता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। धमतरी जिले में हिन्दू जागरण मंच के नेतृत्व में ‘द केरला स्टोरी’ का निशुल्क प्रदर्शन हुआ। मंच का उद्देश्य मातृशक्ति में जागरण, सामाजिक एकजुटता और सजगता के माध्यम से सनातन धर्म की रक्षा का संदेश देना रहा। इसी क्रम में प्रशांत टॉकीज में दोपहर 12 से 3 बजे और 3 से 6 बजे तक दो शो रखे गए। वेब पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाली मातृशक्तियों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोग भी फिल्म देखने पहुंचे। प्रदर्शन के बाद जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने माताओं-बहनों को संबोधित कर जागरूकता का संदेश दिया और संकल्प दिलाया। आसपास के क्षेत्रों से पहुंची मातृशक्ति मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मातृशक्ति फिल्म देखने पहुंचीं। फिल्म देखने के बाद समाज में जागरूकता का संदेश लेकर लौटने की बात कही गई। मंच ने समय निकालकर कार्यक्रम में शामिल होने वाली सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। नारी सुरक्षा विषय पर जागरूकता संदेश मंच के अनुसार फिल्म प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य समाज, विशेषकर नारी समाज को संभावित खतरों के प्रति सजग करना रहा। फिल्म के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि किस तरह बहनों को निशाना बनाया जाता है और उन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता है। महापौर ने बताया जागरूकता अभियान धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने कहा कि यह फिल्म भविष्य, शिक्षा और माता-पिता की भूमिका पर गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित करती है। फिल्म के माध्यम से समाज में जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है। मातृशक्ति ने जताई जागरूकता की जरूरत फिल्म देखने पहुंची मातृशक्तियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में जागरूकता बढ़ती है। फिल्म में दिखाए गए घटनाक्रम महिलाओं को सतर्क रहने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *