खाना में बाल मिलने पर युवक ने की आत्महत्या:घर में लगाई फांसी, पत्नी पर अवैध संबंध के शक पर अक्सर होता था दंपती के बीच विवाद

खाना में बाल मिलने पर युवक ने की आत्महत्या:घर में लगाई फांसी, पत्नी पर अवैध संबंध के शक पर अक्सर होता था दंपती के बीच विवाद

पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन स्थित गुरियाही में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सागर जिले के मंगरदहा निवासी अरविंद मगरधा के रूप में हुई है। वह पिछले 15 साल से गुरियाही में अपने ससुर नंदू मोची के घर रह रहा था। पत्नी और बच्चे विवाद के दौरान पड़ोस के घर चले गए ससुर नंदू मोची के अनुसार, रविवार को अरविंद ने मटन बनाने के बाद शराब का सेवन किया था। खाते समय खाने में बाल मिलने पर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया, जिसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी। पत्नी और बच्चे विवाद के दौरान पड़ोस के घर चले गए। अरविंद का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया कुछ देर बाद जब पत्नी घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। मकान की कच्ची छत से देखने पर अरविंद का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस सोमवार को मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। मृतक के परिजन भी उसके ससुराल पहुंच रहे हैं। ससुर ने बताया कि अरविंद अक्सर अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था और इसी बात पर उनके बीच मारपीट होती थी। मृतक के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन स्थित गुरियाही में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सागर जिले के मंगरदहा निवासी अरविंद मगरधा के रूप में हुई है। वह पिछले 15 साल से गुरियाही में अपने ससुर नंदू मोची के घर रह रहा था। पत्नी और बच्चे विवाद के दौरान पड़ोस के घर चले गए ससुर नंदू मोची के अनुसार, रविवार को अरविंद ने मटन बनाने के बाद शराब का सेवन किया था। खाते समय खाने में बाल मिलने पर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया, जिसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी। पत्नी और बच्चे विवाद के दौरान पड़ोस के घर चले गए। अरविंद का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया कुछ देर बाद जब पत्नी घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। मकान की कच्ची छत से देखने पर अरविंद का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस सोमवार को मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। मृतक के परिजन भी उसके ससुराल पहुंच रहे हैं। ससुर ने बताया कि अरविंद अक्सर अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था और इसी बात पर उनके बीच मारपीट होती थी। मृतक के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *