कटिहार NFR में रेल कर्मियों की आज से भूख हड़ताल:NF रेलवे यूनियन ने 15 मांगों पर DRM बिल्डिंग के सामने आंदोलन किया शुरू

रेल कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और मांगों के समाधान को लेकर एनएफ रेलवे यूनियन, कटिहार मंडल द्वारा आज सोमवार 16 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जा रही है। यह भूख हड़ताल सुबह 9 बजे से मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय परिसर, कटिहार में प्रारंभ हुई। यूनियन के इस फैसले से रेल प्रशासन में हलचल मच गई है।

यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार और केंद्रीय संगठन मंत्री प्रेरणशंकर ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। इन समस्याओं को लेकर संगठन लगातार प्रशासन के समक्ष मांग उठाता रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई

यूनियन की प्रमुख मांगों में रेलवे बोर्ड के नियम 126/2018 एवं 212/2019 के तहत सभी विभागों में लंबित वेतन निर्धारण को जल्द अंतिम रूप देना, पदोन्नति पर मिलने वाले अतिरिक्त इक्रिमेंट से कटिहार मंडल के सीनियर ट्रेन मैनेजरों को वंचित रखने के कारणों का जवाब देना तथा पदों के पुनर्वितरण के नाम पर वर्तमान बीओएस की जारी कटौती को रोकना शामिल है। इसके अलावा रेल यूनियन ने प्रमुख मांगों में महिला कर्मचारियों के लिए शिशु पालन क्रेच की सुचारू व्यवस्था, मेडिकल डे-कैशराइज्ड कर्मचारियों की उचित पदस्थापना तथा गर्मी हाटों पर बिजली और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखी जाएगी यूनियन नेताओं ने कहा कि जब तक रेल प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखी जाएगी। इसके पूर्व रविवार को यूनियन द्वारा कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर, लगड़ा बाज़ार, जीआरपी चौक और ओटीपी सहित विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर आंदोलन के समर्थन में रेल कर्मियों को जागरूक किया गया। इन सभाओं में तकनीकी, सामान्य और महिला शाखा के सैकड़ों पदाधिकारी व प्रतिनिधि शामिल हुए।

रेल कर्मियों की क्या है मुख्य मांगें –

1. रेलवे बोर्ड के नियम 126/2018 एवं 212/2019 के अंतर्गत सभी विभागो में वेतन निर्धारण (Pay Fixation) के Finalization में अभी तक विलंब क्यों?
2 रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार पदोन्नाति पर मिलने वाले अतिरिक्त इंक्रीमेंट से कटिहार मंडल के Sr. Train Manager अभी तक वंचित क्यों?
3. पदों के Re-Distribution के नाम पर वर्तमान BOS में कटौती क्यों?
4. Rail Staff Canteen इतने लंबे समय से बंद क्यों ?…. Sr. DPO/Katihar जवाब दी। प्रत्येक कार्य स्थलौ पर महिला कर्मचारियों के लिए शौचालय की समुचित व्यवखा क्यों नहीं? रेल प्रशासन जवाब दो।
5. Medical De-Categorised हुए कर्मचारियों की मनमाने ढंग से पदस्थापना एवं VR के साथ GGA का लाभ लेने में भेदभाव क्यों?
6. सभी गैंग हाटों पर बिजली एवं शुद्ध पेय जल की व्यवस्था अभी तक क्यों नहीं?
7. Engineering विभाग अंतर्गत Track Maintainers की सभी कैटेगरी में समय पर पदोन्नति क्यों नहीं?
8. कटिहारे मंडल अंतर्गत सभी रेलते अस्पतालों में चिकित्सकों की भारी कमी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो की हालत जर्जर क्यों?
9. रेल कर्मियों को मिलने वाले CEA एवं Hostal भत्तों के भुगतान में कई वर्षों का अनावश्यक विलंब क्यों?
10. संबंधित विभागों से अनुमति मिलने के बाद भी Technical Resignation की स्वीकृति क्यों नहीं?
11.TTE Rest Room एवं Running Room मैं रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार सुविधाएँ अभी तक बहाल क्यों नही ?
12. नाला एवं आवासों की जर्जर स्थिति क्यों?
14. सभी विभागों का Duty टोस्टर 12 घंटे के जगह 8 घंटे अभी तक सुनिश्चित क्यों नहीं? 15 दिनों से निस्तारण और उसका समय से जवाब संगठन को क्यों नहीं।
15. डॉक्टर की उपलब्धता नहीं होने पर भी मरीजों को उचित इलाज हेतु रेफर करने में परेशानी साथ ही जरूही दवाईयों नहीं रहने पर भी Local Purchase (LEP) देने में परेशानी क्यों?

इन मामलों को लेकर इंप्लॉयी यूनियन अनिश्चितत कालीन भूख हड़ताल कर रही है। रेल कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और मांगों के समाधान को लेकर एनएफ रेलवे यूनियन, कटिहार मंडल द्वारा आज सोमवार 16 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जा रही है। यह भूख हड़ताल सुबह 9 बजे से मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय परिसर, कटिहार में प्रारंभ हुई। यूनियन के इस फैसले से रेल प्रशासन में हलचल मच गई है।

यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार और केंद्रीय संगठन मंत्री प्रेरणशंकर ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। इन समस्याओं को लेकर संगठन लगातार प्रशासन के समक्ष मांग उठाता रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई

यूनियन की प्रमुख मांगों में रेलवे बोर्ड के नियम 126/2018 एवं 212/2019 के तहत सभी विभागों में लंबित वेतन निर्धारण को जल्द अंतिम रूप देना, पदोन्नति पर मिलने वाले अतिरिक्त इक्रिमेंट से कटिहार मंडल के सीनियर ट्रेन मैनेजरों को वंचित रखने के कारणों का जवाब देना तथा पदों के पुनर्वितरण के नाम पर वर्तमान बीओएस की जारी कटौती को रोकना शामिल है। इसके अलावा रेल यूनियन ने प्रमुख मांगों में महिला कर्मचारियों के लिए शिशु पालन क्रेच की सुचारू व्यवस्था, मेडिकल डे-कैशराइज्ड कर्मचारियों की उचित पदस्थापना तथा गर्मी हाटों पर बिजली और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखी जाएगी यूनियन नेताओं ने कहा कि जब तक रेल प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखी जाएगी। इसके पूर्व रविवार को यूनियन द्वारा कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर, लगड़ा बाज़ार, जीआरपी चौक और ओटीपी सहित विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर आंदोलन के समर्थन में रेल कर्मियों को जागरूक किया गया। इन सभाओं में तकनीकी, सामान्य और महिला शाखा के सैकड़ों पदाधिकारी व प्रतिनिधि शामिल हुए।

रेल कर्मियों की क्या है मुख्य मांगें –

1. रेलवे बोर्ड के नियम 126/2018 एवं 212/2019 के अंतर्गत सभी विभागो में वेतन निर्धारण (Pay Fixation) के Finalization में अभी तक विलंब क्यों?
2 रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार पदोन्नाति पर मिलने वाले अतिरिक्त इंक्रीमेंट से कटिहार मंडल के Sr. Train Manager अभी तक वंचित क्यों?
3. पदों के Re-Distribution के नाम पर वर्तमान BOS में कटौती क्यों?
4. Rail Staff Canteen इतने लंबे समय से बंद क्यों ?…. Sr. DPO/Katihar जवाब दी। प्रत्येक कार्य स्थलौ पर महिला कर्मचारियों के लिए शौचालय की समुचित व्यवखा क्यों नहीं? रेल प्रशासन जवाब दो।
5. Medical De-Categorised हुए कर्मचारियों की मनमाने ढंग से पदस्थापना एवं VR के साथ GGA का लाभ लेने में भेदभाव क्यों?
6. सभी गैंग हाटों पर बिजली एवं शुद्ध पेय जल की व्यवस्था अभी तक क्यों नहीं?
7. Engineering विभाग अंतर्गत Track Maintainers की सभी कैटेगरी में समय पर पदोन्नति क्यों नहीं?
8. कटिहारे मंडल अंतर्गत सभी रेलते अस्पतालों में चिकित्सकों की भारी कमी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो की हालत जर्जर क्यों?
9. रेल कर्मियों को मिलने वाले CEA एवं Hostal भत्तों के भुगतान में कई वर्षों का अनावश्यक विलंब क्यों?
10. संबंधित विभागों से अनुमति मिलने के बाद भी Technical Resignation की स्वीकृति क्यों नहीं?
11.TTE Rest Room एवं Running Room मैं रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार सुविधाएँ अभी तक बहाल क्यों नही ?
12. नाला एवं आवासों की जर्जर स्थिति क्यों?
14. सभी विभागों का Duty टोस्टर 12 घंटे के जगह 8 घंटे अभी तक सुनिश्चित क्यों नहीं? 15 दिनों से निस्तारण और उसका समय से जवाब संगठन को क्यों नहीं।
15. डॉक्टर की उपलब्धता नहीं होने पर भी मरीजों को उचित इलाज हेतु रेफर करने में परेशानी साथ ही जरूही दवाईयों नहीं रहने पर भी Local Purchase (LEP) देने में परेशानी क्यों?

इन मामलों को लेकर इंप्लॉयी यूनियन अनिश्चितत कालीन भूख हड़ताल कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *