मुंबई में सलमान खान से मिले अखिलेश यादव:बीमार पिता सलीम खान की सेहत का हाल जाना; सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की

मुंबई में सलमान खान से मिले अखिलेश यादव:बीमार पिता सलीम खान की सेहत का हाल जाना; सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को बॉलीवुड स्टार सलमान खान से मुलाकात की है। अखिलेश यादव ने खुद सलमान खान के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अखिलेश यादव सलमान के पिता सलीम खान की सेहत का हाल जानने पहुंचे थे। हालांकि इस मीटिंग की कोई आधिकारिक वजह अब तक सामने नहीं आई है। इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, लिखा- मुंबई मिलन अखिलेश यादव ने इस मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में ‘मुंबई मिलन’ लिखा है। फोटो में दोनों एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। पोस्ट होते ही यह तस्वीर वायरल हो गई और कुछ ही घंटों में इसे लाखों लाइक्स मिल गए। वहीं फैन्स इस मुलाकात के पीछे के मकसद को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं। सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान को 17 फरवरी को सुबह ब्रेन से जुड़ी दिक्कत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसने उनकी स्थिति का आकलन किया। 18 फरवरी को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी थी कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। डॉक्टरों के मुताबिक, यह ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति और संभावित ब्लॉकेज को साफ तरीके से देखा जाता है। राजनेताओं से पुराने संबंध सलमान खान के परिवार के साथ अलग-अलग पार्टियों के राजनेताओं के पुराने संबंध रहे हैं। इससे पहले भी अखिलेश यादव और अन्य कई बड़े नेता सलमान और सलीम खान से मिलते रहे हैं। सलीम खान बॉलीवुड के दिग्गज लेखक हैं और उनकी तबीयत खराब होने की खबर के बाद से ही कई बड़ी हस्तियां खान परिवार का हाल जानने उनसे मिलने पहुंची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *