सिरसा में मैरिज पैलेस मालिक के घर सेंधमारी:परिवार सोया था नीचे, छत के रास्ते दूसरी मंजिल में घुसे, डायल 112 बुलाई

सिरसा में मैरिज पैलेस मालिक के घर सेंधमारी:परिवार सोया था नीचे, छत के रास्ते दूसरी मंजिल में घुसे, डायल 112 बुलाई

सिरसा में मैरिज पैलेस मालिक के घर पर सेंधमारी हो गई। परिवार घर में नीचे सोया हुआ था और चोर छत के रास्ते दूसरी मंजिल में घुस गए। वहां छत पर रखे दो एसी व स्टोर रूम में रखा सामान चोरी कर ले गए। शोर-शराबे की आवाज भी परिवार वालों को नहीं सुनी और घर पर महिलाएं अकेली थी। इस डर के चलते वे छत पर नहीं गई और चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इसके बाद डायल 112 को बुलाया गया। अभी चोरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संचालक के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वारदात में गिरोह के शामिल होने का शक जताया जा रहा है, क्योंकि काफी सामान चोरी हुआ है। छत पर जाना और सामान नीचे उतार कर लाना हर किसी के लिए मुश्किल है। सामान ले जाने में वाहन का भी इस्तेमाल किए जाने का है। यह जानिएं पूरा मामला पुलिस को दी शिकायत में दर्शन सिंह ने बताया कि वह ऐलनाबाद में मुल्तानी धर्मशाला एरिया का रहने वाला है। उनका करण पैलेस के नाम से सिरसा रोड पर पैलेस है। वहां शादी का प्रोग्राम था। वह स्वयं पैलेस में था और उसकी पत्नी व बेटी घर पर सोए हुए थे। रात को कोई अज्ञात घर की छत के ऊपर से दूसरी मंजिल में घुस गया। परिवार नीचे सोया हुआ था। उनको दोपहर 12 बजे इसका पता चला। छत के ऊपर जाकर देखा तो वहां पर लगे दो एसी व उनका सारा सामान कम्प्रेशर, केबल व पंखा आदि कोपर की तारें, बिजली तार फिटिंग व अन्य सामान चोरी कर लिया। स्टोर रूम से पंखा मोटर एसी व फिटिंग केबल भी चुरा ली। जाते हुए कमरे का ताला भी ले गए। उनको शक है कि एक दिन पहले उनकी छत पर चोर आए थे, पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। चोरों के बारे में आसपास में पूछ तो कोई पता नहीं चला। इसके बाद डायल 112 को बुलाया और पुलिस मौके पर पहुंची और वारदातस्थल से साक्ष्य जुटाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *