LPG Crisis: भारत में संकट के बीच मिलेगी राहत, एलपीजी से लदा शिवालिक जहाज आज पहुंचेगा गुजरात

LPG Crisis: भारत में संकट के बीच मिलेगी राहत, एलपीजी से लदा शिवालिक जहाज आज पहुंचेगा गुजरात

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel War) की वजह से दुनियाभर में गैस और तेल का संकट पैदा हो गया है। भारत (India) में भी एलपीजी संकट (LPG Crisis) गंभीर होता जा रहा है। कमर्शियल सिलेंडरों की कमी की वजह से डोमेस्टिक सिलेंडरों की डिमांड बढ़ रही है, लेकिन उसकी भी कमी देखने को मिल रही है। सरकार ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि इसके बावजूद देश के कई शहरों में एलपीजी संकट का असर दिख रहा है। इस संकट के बीच आज भारत में एलपीजी से लदा जहाज आ रहा है।

शिवालिक जहाज आज पहुंचेगा गुजरात

एलपीजी से लदा शिवालिक (Shivalik) जहाज आज, सोमवार, 16 मार्च को गुजरात पहुंचेगा। शिपिंग मिनिस्ट्री के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा (Rajesh Kumar Sinha) ने भी इसकी पुष्टि की है। होर्मुज स्ट्रेट को पार करके आ रहा यह जहाज गुजरात के मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port) की ओर बढ़ रहा है।

कितनी एलपीजी आएगी?

बताया जा रहा है कि शिवालिक जहाज पर करीब 40,000 से 50,000 मीट्रिक टन एलपीजी भारत आएगी। हालांकि यथार्थ मात्रा की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शिवालिक जहाज की क्षमता करीब 54,000 मीट्रिक टन बताई जा रही है। भारत की ज़रूरत के हिसाब से यह मात्रा ज़्यादा नहीं है, क्योंकि एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर दिन 55,000 मीट्रिक टन से ज़्यादा एलपीजी का इस्तेमाल होता है।

कल नंदा देवी जहाज आएगा गुजरात

एलपीजी से लदा नंदा देवी (Nanda Devi) जहाज कल, मंगलवार, 17 मार्च को गुजरात के कांडला पोर्ट (Kandla Port) पहुंचेगा, जिसकी जानकारी राजेश कुमार सिन्हा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *