रेवाड़ी में मोटरसाइकिल सवार कंपनी कर्मी की मौत:गढी बोलनी रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गुरुग्राम में करता था काम

रेवाड़ी में मोटरसाइकिल सवार कंपनी कर्मी की मौत:गढी बोलनी रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गुरुग्राम में करता था काम

रेवाड़ी में गढ़ी बोलनी रोड पर खुशखेड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कंपनी कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों के सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। काम कर वापस लौटते समय हादसा जानकारी के अनुसार मूल रूप से गुरुग्राम और हाल अजय नगर निवासी 35 वर्षीय प्रेम प्रकाश गुरुग्राम की कंपनी में काम करता था। रविवार को प्रेम प्रकाश किसी के यहां बिजली का काम करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान जब वह वापस आ रहा था तो खुशखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। दो बेटियों का पिता प्रेम प्रकाश परिवार के साथ रेवाड़ी के अजय नगर में रहता था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। वह कंपनी में इलेक्टिशियन का काम करता था। कंपनी के अलावा वह फ्री टाइम में प्राइवेट लोगों के यहां भी बिजली का काम करता था। रविवार को भी किसी के यहां काम करने के लिए गया हुआ था। वापस में हादसे का शिकार हो गया। कसौला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *