छपरा में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। रविवार रात जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी सूरज महतो के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस सूरज को गिरफ्तार कर उसे हथियार बरामद करने ले जा रही थी। इसी दौरान उसने हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। वो भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर गोली मारी। गोली उसके पैर में लगी है। इसके बाद उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब सिलसिलेवार तरीक से जानिए पूरी वारदात… घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए….. पुलिस के अनुसार, छपरा में हाल में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत हुई थी। इसमें पानापुर थाना क्षेत्र के मिथाव गांव के सूरज महतो की भी भूमिका सामने आई थी। घटना के बाद से वो फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर उसे कटिहार से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद पूछताछ के दौरान अवैध शराब से जुड़े ठिकानों की निशानदेही कराने ले जाते समय उसने भागने की कोशिश की, इस दौरान मुठभेड़ की यह घटना हुई। कटिहार से पुलिस ने किया था गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सूरज महतो कटिहार जिले में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे सारण लेकर आ रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य ठिकानों और उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी ली जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम उसे मशरख थाना क्षेत्र के कर्णकुदरिया गांव में स्प्रिट और अवैध शराब से जुड़े सामान की तलाश के लिए लेकर गई। फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगा बताया जाता है कि इस दौरान सूरज महतो ने मौका पाकर छिपाकर रखे हथियार से अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश करने लगा। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मी सतर्क हो गए और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली सूरज महतो के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ज़हरीली शराब के इस अवैध नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। छपरा में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। रविवार रात जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी सूरज महतो के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस सूरज को गिरफ्तार कर उसे हथियार बरामद करने ले जा रही थी। इसी दौरान उसने हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। वो भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर गोली मारी। गोली उसके पैर में लगी है। इसके बाद उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब सिलसिलेवार तरीक से जानिए पूरी वारदात… घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए….. पुलिस के अनुसार, छपरा में हाल में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत हुई थी। इसमें पानापुर थाना क्षेत्र के मिथाव गांव के सूरज महतो की भी भूमिका सामने आई थी। घटना के बाद से वो फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर उसे कटिहार से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद पूछताछ के दौरान अवैध शराब से जुड़े ठिकानों की निशानदेही कराने ले जाते समय उसने भागने की कोशिश की, इस दौरान मुठभेड़ की यह घटना हुई। कटिहार से पुलिस ने किया था गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सूरज महतो कटिहार जिले में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे सारण लेकर आ रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य ठिकानों और उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी ली जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम उसे मशरख थाना क्षेत्र के कर्णकुदरिया गांव में स्प्रिट और अवैध शराब से जुड़े सामान की तलाश के लिए लेकर गई। फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगा बताया जाता है कि इस दौरान सूरज महतो ने मौका पाकर छिपाकर रखे हथियार से अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश करने लगा। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मी सतर्क हो गए और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली सूरज महतो के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ज़हरीली शराब के इस अवैध नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


