दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल-सीएम:103 विद्यार्थियों को देंगे उपाधि; सीएम 56 दुकान का शुभारंभ भी करेंगे

दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल-सीएम:103 विद्यार्थियों को देंगे उपाधि; सीएम 56 दुकान का शुभारंभ भी करेंगे

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह 30वां दीक्षांत समारोह मंगलवार 17 मार्च को होगा। जिसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 177 विद्यार्थियों भाग लेंगे। स्नातक यूजी और स्नातकोत्तर पीजी के चयनित विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिये किये जाएंगे। मंगलवार को सुबह 11 बजे कार्यक्रम शुरू होगा, जो करीब दो घंटे चलेगा। इससे पहले आज सोमवार को दो बार रिहर्सल होगी। पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाले 88 शोधार्थियों में से 75 ने अब तक रजिस्ट्रेशन करवाया है। यूजी और पीजी के कुल 103 विद्यार्थियों ने समारोह में शामिल होने के लिए पंजीयन करवाया है। इनमे पीजी के 63 यूजी के 40 विद्यार्थी शामिल हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन को देखते कलेक्टर रौशन सिंह एसपी प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे सीएम मंगलवार को सीएम शहर के अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होने की सूचना है। शिप्रा विहार में बनने वाले गीता भवन का भूमि पूजन और नानाखेड़ा पर इंदौर की 56 दुकान की तर्ज पर बनाए गए फ़ूड कोर्ट का उद्घाटन भी करने का कार्यक्रम है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *