जालंधर में बारिश-ओले, 10 PHOTOS:गड्ढों में पानी भरने से आवाजाही में परेशानी, 6 डिग्री टेंपरेचर गिरा, दिनभर रुक-रुकर बारिश का अलर्ट

जालंधर में बारिश-ओले, 10 PHOTOS:गड्ढों में पानी भरने से आवाजाही में परेशानी, 6 डिग्री टेंपरेचर गिरा, दिनभर रुक-रुकर बारिश का अलर्ट

जालंधर में सुबह से मौसम अचानक बदल गया। सुबह 9 बजे के करीब सूरज निकलने के बाद अचानक काले बादल छा गए। इससे सिटी सहित आसपास के इलाकों में साढ़े 10 बजे के करीब बारिश के साथ ओले गिरे। इससे तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है।
रविवार को 25 डिग्री अधिकतम तापमान था जो ओलावृष्टि और रातभर हुई बारिश के चलते गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इसके साथ ही सोमवार को बारिश के चलते सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अचानक हुई बारिश के चलते बच्चे भीगते हुए और छाता लेकर स्कूल जाते देखे गए। कामकाज पर जा रहे लोगों ने दुकानों के छज्जों के नीचे खड़े होकर खुद को भीगने से बचाया। वहीं ठंडक बढ़ने के चलते एक बार फिर से लोगों ने स्वैटर सहित गर्म कपडे निकाल लिए हैं।
मौसम विज्ञानियों ने सोमवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही जालंधर और आसपास के एरिया में हवा के साथ बिजली चमकने और ओले गिरने के भी आसार हैं। सोमवार को जालंधर सिटी, गोरायां और होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ में ओलावृष्टि हुई।
देखें मौसम से जुड़े 10 PHOTOS

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *