RBSE 10th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) के 10वीं कक्षा के रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कभी भी रिजल्ट की डेट की घोषणा आपको चौंका सकती है। इधर 10वीं कक्षा के परीक्षार्थी भी अपने रिजल्ट को लेकर काफी उत्सुक हैं। राजस्थान बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर रिजल्ट के बारे में संकेत दिए हैं।
राजस्थान बोर्ड ने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक ट्वीट के जरिए ‘RBSE Class 10th Result 2026’ के लिए रोल नंबर तैयार रखने के लिए सलाह दी गई है। बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने भी रिजल्ट संबंधित घोषणा की है। उनकी ओर से साझा की गई डिटेल के अनुसार 20 मार्च के आस-पास 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।
यहां देखें रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in एवं rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगा।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इतिहास में बड़ा बदलाव
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इतिहास में इस बार एक नया और बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहली बार ऐसा होगा कि सीनियर सेकंडरी (12वीं) से पहले सेकंडरी (10वीं) बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। बोर्ड प्रशासन के अनुसार दसवीं कक्षा का परिणाम 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है।
10वीं बोर्ड परीक्षा : 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थी पंजीकृत
दसवीं बोर्ड परीक्षा इस वर्ष पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 6195 केंद्र बनाए गए थे, जहां 175 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गईं। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष दसवीं (सेकंडरी) में 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
न्यूनतम पासिंग मार्क्स मिलेंगे तो ही होंगे पास
छात्रों को बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों थ्योरी एवं प्रैक्टिकल में अलग अलग न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।


