दरभंगा में डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड:डीजल लदे पिकअप ड्राइवर से रुपए लेने का आरोप; SSP बोले- भ्रष्टाचार बर्दाश्त ‎नहीं करेंगे

दरभंगा में डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड:डीजल लदे पिकअप ड्राइवर से रुपए लेने का आरोप; SSP बोले- भ्रष्टाचार बर्दाश्त ‎नहीं करेंगे

दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में डायल-112‎ में तैनात पुलिस पदाधिकारी रामाधार सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। डीजे लदे पिकअप ड्राइवर से पेसे लेने का आरोप है। जांच रिपोर्ट मिलने के‎ बाद विभागीय कार्रवाई की गई है। रामाधार सिंह के‎ खिलाफ ‎बहेड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक जांच रिपोर्ट में पुलिस ‎की छवि धूमिल होने की बात कही‎। जिसके आधार पर ‎वरीय पुलिस अधीक्षक संबंधित पुलिस ‎पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया। आदेश के‎अनुसार निलंबन अवधि में उन्हें ‎सामान्य जीवन-यापन भत्ता मिलेगा। इस दौरान उनका मुख्यालय‎ पुलिस केंद्र दरभंगा निर्धारित किया‎ गया है। अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी ‎ एसएसपी ने कहा कि विभाग की छवि और ‎अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे ‎मामलों में सख्त कार्रवाई की जा ‎रही है। किसी भी प्रकार की‎ अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त ‎नहीं किया जाएगा।‎ दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में डायल-112‎ में तैनात पुलिस पदाधिकारी रामाधार सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। डीजे लदे पिकअप ड्राइवर से पेसे लेने का आरोप है। जांच रिपोर्ट मिलने के‎ बाद विभागीय कार्रवाई की गई है। रामाधार सिंह के‎ खिलाफ ‎बहेड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक जांच रिपोर्ट में पुलिस ‎की छवि धूमिल होने की बात कही‎। जिसके आधार पर ‎वरीय पुलिस अधीक्षक संबंधित पुलिस ‎पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया। आदेश के‎अनुसार निलंबन अवधि में उन्हें ‎सामान्य जीवन-यापन भत्ता मिलेगा। इस दौरान उनका मुख्यालय‎ पुलिस केंद्र दरभंगा निर्धारित किया‎ गया है। अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी ‎ एसएसपी ने कहा कि विभाग की छवि और ‎अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे ‎मामलों में सख्त कार्रवाई की जा ‎रही है। किसी भी प्रकार की‎ अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त ‎नहीं किया जाएगा।‎  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *