जैसलमेर जिले के मुलाना गांव में पिछले एक महीने से दहशत का कारण बना एक विशालकाय कोबरा सांप आखिरकार पकड़ा गया। यह खतरनाक सांप गांव के किसान दीनदयाल सिंह के खेत में डेरा डाले हुए था। सोमवार को जब खेत में पाइपलाइन बदलने का काम चल रहा था, तब अचानक इस ‘काले काल’ पर नजर पड़ी, जिससे वहां मौजूद मजदूरों और किसानों के हाथ-पांव फूल गए। सांप दिखने की सूचना तुरंत स्थानीय स्नैक कैचर साहिल खान को दी गई। साहिल ने बिना देरी किए मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 6 फीट लंबे इस जहरीले कोबरा को सुरक्षित पकड़कर पास के घने जंगल में छोड़ दिया गया। साहिल खान ने बताया कि यह कोबरा काफी फुर्तीला और आक्रामक था। अगर यह किसी को डस लेता, तो अस्पताल पहुँचने से पहले ही जान जाने का खतरा रहता। सांप से बचाव के उपाय रेगिस्तानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के साथ ही साँपों का निकलना आम हो जाता है। ऐसे में इन बातों का ध्यान रखें: सांप काटने पर ‘क्या करें’ और ‘क्या न करें’
यदि दुर्भाग्यवश किसी को सांप काट ले, तो घबराने के बजाय इन वैज्ञानिक तरीकों को अपनाएं: नोट: सांप काटने का एकमात्र इलाज ‘एंटी-वेनम’ इंजेक्शन है, जो केवल सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होता है।


