किशनगंज में अपराध और माफिया गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि एंट्री माफिया, पासिंग माफिया, एंट्रीगेट माफिया और विभिन्न प्रकार के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त किया जाएगा। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिले में शुरुआत से ही एंट्री माफिया, पासिंग माफिया, एंट्रीगेट माफिया और अन्य तस्कर सक्रिय हैं, जो सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियां संचालित करते हैं। इनके विरुद्ध सूचना संकलन का कार्य जारी है और अपराध से अर्जित संपत्तियों की जांच की जा रही है। जमीन, मकान, वाहन या अन्य संपत्तियां जब्त की जाएंगी एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ विधिवत प्रस्ताव तैयार कर भेजें। प्रस्ताव मिलने के बाद संबंधित विभागों के माध्यम से संपत्तियों की जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी ने जोर देकर कहा कि अवैध कमाई से खरीदी गई जमीन, मकान, वाहन या अन्य संपत्तियां जब्त की जाएंगी। इन गतिविधियों पर नकेल कसने के संकेत दिए थे यह कदम किशनगंज जिले में हाल के महीनों में बढ़ी माफिया गतिविधियों के खिलाफ उठाया गया है। जिले की नेपाल और पश्चिम बंगाल सीमा से सटे होने के कारण यहां मवेशी तस्करी, ड्रग्स, बालू खनन, कोयला और अन्य अवैध परिवहन में एंट्री माफिया सक्रिय रहते हैं। एसपी संतोष कुमार ने पदभार संभालने के बाद से ही इन गतिविधियों पर नकेल कसने के संकेत दिए थे। थाना स्तर पर सूचनाएं एकत्र की जा रही मिली जानकारी के अनुसार, थाना स्तर पर सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। एसपी ने चेतावनी दी है कि कोई भी माफिया या तस्कर बचेगा नहीं, और जिन लोगों की संपत्तियां संदिग्ध पाई जाएंगी, उनके खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किशनगंज में अपराध और माफिया गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि एंट्री माफिया, पासिंग माफिया, एंट्रीगेट माफिया और विभिन्न प्रकार के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त किया जाएगा। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिले में शुरुआत से ही एंट्री माफिया, पासिंग माफिया, एंट्रीगेट माफिया और अन्य तस्कर सक्रिय हैं, जो सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियां संचालित करते हैं। इनके विरुद्ध सूचना संकलन का कार्य जारी है और अपराध से अर्जित संपत्तियों की जांच की जा रही है। जमीन, मकान, वाहन या अन्य संपत्तियां जब्त की जाएंगी एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ विधिवत प्रस्ताव तैयार कर भेजें। प्रस्ताव मिलने के बाद संबंधित विभागों के माध्यम से संपत्तियों की जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी ने जोर देकर कहा कि अवैध कमाई से खरीदी गई जमीन, मकान, वाहन या अन्य संपत्तियां जब्त की जाएंगी। इन गतिविधियों पर नकेल कसने के संकेत दिए थे यह कदम किशनगंज जिले में हाल के महीनों में बढ़ी माफिया गतिविधियों के खिलाफ उठाया गया है। जिले की नेपाल और पश्चिम बंगाल सीमा से सटे होने के कारण यहां मवेशी तस्करी, ड्रग्स, बालू खनन, कोयला और अन्य अवैध परिवहन में एंट्री माफिया सक्रिय रहते हैं। एसपी संतोष कुमार ने पदभार संभालने के बाद से ही इन गतिविधियों पर नकेल कसने के संकेत दिए थे। थाना स्तर पर सूचनाएं एकत्र की जा रही मिली जानकारी के अनुसार, थाना स्तर पर सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। एसपी ने चेतावनी दी है कि कोई भी माफिया या तस्कर बचेगा नहीं, और जिन लोगों की संपत्तियां संदिग्ध पाई जाएंगी, उनके खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


