मुजफ्फरपुर से सीवान के कुख्यात ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह के सरगना अयूब खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीवान पुलिस और एसटीएफ ने मिठनपुरा इलाके से पकड़ा है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सिटी एसपी ने बताया कि सीवान पुलिस ने यह विशेष छापेमारी की थी, जिसमें मुजफ्फरपुर पुलिस ने सहयोग किया। दोनों जिलों की पुलिस के बेहतर समन्वय से इस अपराधी को पकड़ने में सफलता मिली। बिहार के कई जिलों में हत्या, रंगदारी, अपहरण और लूट जैसे दर्जनों गंभीर मामले दर्ज है। समर्थकों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जैसे ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले जाने लगी, उसके समर्थकों ने एनकाउंटर के डर से गिरफ्तारी का वीडियो बनाकार सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उसे सीवान ले गई। पिछले साल अक्टूबर में पुलिस ने उसके घर से एके-47 समेत कई हथियार बरामद किया था। कार्बाइन और एके-47 मिला था इसके अलावा करीबी बाबू नाम के एक अपराधी पास से कार्बाइन बरामद हुआ था। गिरोह का दूसरा सदस्य अब्दुल कलाम के पास से एके-47 बरामद हुआ। दोनों भाई एक संगठित आपराधिक गिरोह चलाता है। अपने गिरोह के सदस्यों के पास हथियार रखता है। जरूरत पड़ने पर इकट्ठा कर इस्तेमाल करता है। मुजफ्फरपुर से सीवान के कुख्यात ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह के सरगना अयूब खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीवान पुलिस और एसटीएफ ने मिठनपुरा इलाके से पकड़ा है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सिटी एसपी ने बताया कि सीवान पुलिस ने यह विशेष छापेमारी की थी, जिसमें मुजफ्फरपुर पुलिस ने सहयोग किया। दोनों जिलों की पुलिस के बेहतर समन्वय से इस अपराधी को पकड़ने में सफलता मिली। बिहार के कई जिलों में हत्या, रंगदारी, अपहरण और लूट जैसे दर्जनों गंभीर मामले दर्ज है। समर्थकों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जैसे ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले जाने लगी, उसके समर्थकों ने एनकाउंटर के डर से गिरफ्तारी का वीडियो बनाकार सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उसे सीवान ले गई। पिछले साल अक्टूबर में पुलिस ने उसके घर से एके-47 समेत कई हथियार बरामद किया था। कार्बाइन और एके-47 मिला था इसके अलावा करीबी बाबू नाम के एक अपराधी पास से कार्बाइन बरामद हुआ था। गिरोह का दूसरा सदस्य अब्दुल कलाम के पास से एके-47 बरामद हुआ। दोनों भाई एक संगठित आपराधिक गिरोह चलाता है। अपने गिरोह के सदस्यों के पास हथियार रखता है। जरूरत पड़ने पर इकट्ठा कर इस्तेमाल करता है।


