राज्यसभा चुनाव, मॉक पोल में एनडीए के सभी वोट वैलिड, पांचों सीट जीतने का दावा

राज्यसभा चुनाव, मॉक पोल में एनडीए के सभी वोट वैलिड, पांचों सीट जीतने का दावा

वोटिंग आज, पता चलेगा कि एनडीए आगे या महागठबंधन
जीत के दोतरफा दावों के बीच राज्यसभा की 5 सीटों के लिए सोमवार को वोटिंग होगी। रविवार की देर रात दोनों पक्ष (एनडीए, महागठबंधन) 5 वीं सीट के लिए अपने-अपने वोटों के इंतजाम में जुटे रहे। साथ में यह दावा भी करते रहे कि इंतजाम चुका है; हम जीत रहे हैं। एनडीए को पांचवीं सीट के लिए 3 वोट और महागठबंधन को 6 वोट चाहिए। इसके लिए दोनों तरफ से साम, दाम, दंड, भेद जैसे तमाम उपायों का भरपूर सहारा लिया जा रहा। रविवार को एनडीए नेताओं के घर बैक टू बैक मीटिंग हुई। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर हुए मॉक पोल में एनडीए के सभी विधायकों के वोट वैलिड रहे। एनडीए ने सभी पांचों सीट जीतने का दावा किया। लेसी सिंह, मदन सहनी, उपेंद्र कुशवाहा के अलावा विजय कुमार चौधरी आदि के घर मीटिंग हुई। विजय के घर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। एकजुटता की बात के साथ विधायकों को वोट देने का तरीका भी बताया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक मल्होत्रा, विजय शर्मा भी मौजूद रहे। वोटिंग आज, पता चलेगा कि एनडीए आगे या महागठबंधन
जीत के दोतरफा दावों के बीच राज्यसभा की 5 सीटों के लिए सोमवार को वोटिंग होगी। रविवार की देर रात दोनों पक्ष (एनडीए, महागठबंधन) 5 वीं सीट के लिए अपने-अपने वोटों के इंतजाम में जुटे रहे। साथ में यह दावा भी करते रहे कि इंतजाम चुका है; हम जीत रहे हैं। एनडीए को पांचवीं सीट के लिए 3 वोट और महागठबंधन को 6 वोट चाहिए। इसके लिए दोनों तरफ से साम, दाम, दंड, भेद जैसे तमाम उपायों का भरपूर सहारा लिया जा रहा। रविवार को एनडीए नेताओं के घर बैक टू बैक मीटिंग हुई। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर हुए मॉक पोल में एनडीए के सभी विधायकों के वोट वैलिड रहे। एनडीए ने सभी पांचों सीट जीतने का दावा किया। लेसी सिंह, मदन सहनी, उपेंद्र कुशवाहा के अलावा विजय कुमार चौधरी आदि के घर मीटिंग हुई। विजय के घर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। एकजुटता की बात के साथ विधायकों को वोट देने का तरीका भी बताया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक मल्होत्रा, विजय शर्मा भी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *