श्रृंगेरी-मठ में मातृ समागम में आज आएंगी मालिनी अवस्थी:शिवाजी पार्क से निकलेंगी आकर्षक झांकियां, लाठी-तलवारबाजी का प्रदर्शन करेंगी छात्राएं

श्रृंगेरी-मठ में मातृ समागम में आज आएंगी मालिनी अवस्थी:शिवाजी पार्क से निकलेंगी आकर्षक झांकियां, लाठी-तलवारबाजी का प्रदर्शन करेंगी छात्राएं

विश्व मांगल्य सभा काशी प्रांत क्षेत्र के पहले अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। महमूरगंज स्थित शृंगेरी मठ में काशी प्रांत के विभिन्न जनपदों से की कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। आज इस प्रथम अधिवेशन में लोकगायिका मालिनी अवस्थी की भी मौजूदगी रहेगी। विश्वमांगल्य सभा काशी प्रांत की अध्यक्ष आनंद प्रभा ने बताया कि महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन में दो दिवसीय में मातृशक्ति की भूमिका, सांस्कृतिक जागरण और संगठन की भावी कार्ययोजनाओं पर विचार विमर्श किया जा रहा है। सुबह नौ बजे महमूरगंज स्थित शिवाजी पार्क से शृंगेरी मठ तक नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। इसमें संगठन की कार्यकर्ताएं भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाती आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करेंगी। छात्राएं लाठी और तलवारबाजी का प्रदर्शन करेंगी। वैचारिक संगोष्ठी और संगठनात्मक बैठक के बीच मातृ शक्ति को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने पर मंथन होगा। दोपहर को समापन सत्र की मुख्य अतिथि पद्मश्री मालिनी अवस्थी के साथ अध्यक्षता मुख्य वक्ता संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विहारी लाल शर्मा शामिल होंगे। विश्वमांगल्य सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेख्ता ताई खंडेलवाल की भी मौजूदगी रहेगी। काशी प्रांत के विभिन्न जनपदों से की कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *