बड़ी राहत: कारोबारियों को आज से मिलेंगे 20 फीसदी कमर्शियल सिलेंडर

बड़ी राहत: कारोबारियों को आज से मिलेंगे 20 फीसदी कमर्शियल सिलेंडर

राज्य के कारोबारियों को प्रथम चरण में 20 फीसदी कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति होगी। इसके बाद रोटेशन के आधार पर सिलेंडरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। देशभर में लगातार इकॉनामी पर पड़ रहे असर और कारोबारियों के दबाव के बाद केंद्र सरकार ने आदेश दिए हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम और गैस कंपनियों को रोटेशन के आधार पर 16 मार्च से कमर्शियल सिलेंडर देने को कहा। बताया जाता है कि देशभर में लगातार फैक्टि्रयों, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबार पर पड़ा रहे असर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

तैयारियों में विभाग जुटा

गैस कंपनियों के अधिकारियों और डीलरों का कहना है कि आदेश के बाद 1100 से 1200 सिलेंडर दिए जाएंगे। इसकी तैयारियों में विभाग जुटा हुआ है। इसका वितरण प्राथमिकता के आधार पर डीलरों के माध्यम से किया जाएगा। बता दें कि पिछले सप्ताहभर से होटलों और उद्योगों में 19 किलो वाले सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं होने से प्रोडक्शन में 30 फीसदी की कटौती की गई थी।

ये उठाए थे कदम

गैस संकट के चलते होटलों में मेन्यू को 20 फीसदी कम किया गया। वहीं कीमतों में 25 फीसदी का इजाफा भी किया गया। होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन वेस्टर्न जोन के अध्यक्ष कमलजीत होरा ने बताया कि सिलेंडर नहीं मिलने के कारण अधिकांश होटलों में मेन्यू को कम कर दिया गया। गैस ज्यादा लगने के कारण खास तौर पर नानवेज आइटम को कम किया गया। साथ ही बिल में 20 फीसदी का इजाफा भी हुआ। वहीं स्थिति को देखते हुए इंडक्शन, तंदूर और अन्य विकल्पों के जरिए संचालन किया जा रहा है। सिलेंडर की आपूर्ति होने से राहत मिलेगी।

आज होगी अहम बैठक

स्पंज आयरन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बताया कि लोहा कारोबार पर असर पड़ा है। उद्योगपति अपने प्रोडक्शन में 22 से 30 फीसदी कमी कर किसी तरह फैक्टि्रयों का संचालन कर रहे हैं। इस समय सिलेंडरों के नहीं मिलने से सभी परेशान हैं। इसकी आपूर्ति होने पर उद्योगों को कुछ आंशिक राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई की जल्दी ही स्थिति सामान्य होगी। सिलेंडर को लेकर हो रही परेशानी को लेकर 16 मार्च को एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *