सिद्धार्थनगर में दर्दनाक सड़क हादसा…बाइक सवार दंपति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक सड़क हादसा…बाइक सवार दंपति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर में रविवार की दोपहर जोगिया थाना क्षेत्र के सूपा चौराहा के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सड़क किनारे पलट गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

डॉक्टरों ने घायल पति,पत्नी को मृत घोषित किया

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई, स्थानीय लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर पलटी

पुलिस ने मृतकों की पहचान बांसी थाना क्षेत्र के भावपुर गांव निवासी महेंद्र मिश्रा और उनकी पत्नी सरिता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दंपती किसी काम से बाजार की ओर निकले थे। आसपास के लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार व बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *