मोबाइल की लत अब हैवान बना रही है। फोन पर रील देखने के एडिक्शन में सनकी ने जिगरी दोस्त की हत्या कर दी। मरने वाले का कुसूर सिर्फ यह था कि उसने दोस्त के हाथ से फोन छीन लिया था। दोस्त की इस शरारत से सनकी बौखला गया उसने डंडा उठाकर दोस्त के सिर पर तब तक डंडे मारे जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। कत्ल कर हत्यारा नंगे पैरों जंगल में घुस गया।
ऋषिकेश सिकरवार (36) निवासी न्यू आमपुरा मुरैना की दोस्त दीपक शाक्य ने डंडे से सिर फोडक़र हत्या कर दी। वारदात रविवार शाम को मोहना बाइपास की है। पुलिस का कहना है कि ऋषिकेश और दीपक दोनों एक ही बस्ती के रहने वाले और जिगरी दोस्त रहे हैं। दोनों ढाबे पर काम करने के का प्लान बनाकर रविवार को घर से निकले थे। ट्रेन से दोनों ग्वालियर पहुंचे फिर बस से मोहना आए थे।
मोबाइल छीना हैवान बन गया दोस्त
पुलिस का कहना है ऋषिकेश और दीपक रविवार शाम को मोहना पहुंचे। बाइपास पर दोनों शराब पार्टी की यहां ढाबे पर खाना खाया। फिर दीपक शाक्य मोबाइल लेकर बैठकर रील देखने लगा। ऋषिकेश ने उसके हाथ से फोन छीनकर जेब में डाल लिया। दीपक को दोस्त की हरकत अखर गई। दोनों सुरुर में थे मोबाइल वापस देने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। दीपक ने आवेश में आकर सडक़ किनारे पड़ा डंडा उठाकर ऋषिकेश के सिर पर दनादन 12-13 वार कर दिए। सनसनीखेज वारदात से बाइपास पर दहशत हो गई। सिर में डंडे के दनादन वार ऋषिकेश नहीं झेल पाया उसकी वहीं मौत हो गई। मोहना थाना टीआइ रशीद खान का कहना है ऋषिकेश की हत्या कर दीपक नंगे पैर जंगल में घुस गया। उसकी तलाश में टीम लगी हैं।


