मथुरा से सब्जी विक्रेता लापता:कई दिनों से नहीं मिला सुराग, परिजनों को अनहोनी की आशंका

मथुरा से सब्जी विक्रेता लापता:कई दिनों से नहीं मिला सुराग, परिजनों को अनहोनी की आशंका

मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के औरंगाबाद से एक युवक कई दिनों से लापता है। परिजनों ने बताया कि उनकी चिंता लगातार बढ़ रही है, क्योंकि अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। लापता युवक की पहचान 23 वर्षीय मोनू सैनी, पुत्र भारत सैनी, निवासी केला मंदिर, औरंगाबाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोनू 5 मार्च को रोज की तरह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने बताया कि मोनू फल-सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई। मोनू के परिजनों ने सदर बाजार थाना चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार दोपहर करीब दो बजे पिता भारत सैनी अन्य परिजनों के साथ जिला पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। उन्हें सूचना मिली थी कि वहां 23 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिला है। हालांकि, पोस्टमार्टम गृह में भी मोनू के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने बताया कि मोनू के घर से निकलते समय वह सफेद रंग की चेकदार फुल बाजू की शर्ट, नीली जींस और हरे रंग की चप्पल पहन रखा था। परिवार ने प्रशासन से मोनू की जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। उसके भाई सतीश सैनी ने कहा- हमें समझ नहीं आ रहा कि हमारा भाई कहां चला गया। परिवार उसकी लापता होने से बेहद परेशान है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *