जिसे जीवनसाथी माना वही बन गई मौत की वजह… पत्नी ने प्रेमी से कहां इस रास्ते से हटाओ, सामने आया खौफनाक सच!

जिसे जीवनसाथी माना वही बन गई मौत की वजह… पत्नी ने प्रेमी से कहां इस रास्ते से हटाओ, सामने आया खौफनाक सच!

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। अवैध संबंधों में बाधा बनने पर एक महिला ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करवा दी। प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर डेयरीकर्मी को शराब पिलाई और गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने पत्नी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र में एक डेयरीकर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस हत्याकांड की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, सुल्तानपुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय कमलेश यादव कासगंज में एक डेयरी पर काम करता था। वह 20 फरवरी को अचानक लापता हो गया था। कई दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर उसके भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, गला दबाकर हुई थी हत्या

25 फरवरी को बेवर-इटावा मार्ग के पास किशनी इलाके में गेहूं के खेत में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पहचान होने पर पता चला कि शव कमलेश यादव का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कमलेश की पत्नी सुनीता उर्फ संगीता का इटावा जिले के चंदरपुर निवासी सिथलेश उर्फ सुतलेश के साथ करीब चार साल से प्रेम संबंध था। कमलेश को भी इस रिश्ते की जानकारी थी। लेकिन इसके बावजूद सिथलेश और कमलेश के बीच पहले दोस्ताना संबंध थे।

पत्नी ने प्रेमी से पति को खत्म करने के लिए कहा था

समय के साथ यह रिश्ता कमलेश के लिए परेशानी का कारण बन गया। पुलिस के अनुसार, सुनीता चाहती थी कि उसका पति रास्ते से हट जाए। उसने अपने प्रेमी से कमलेश को खत्म करने के लिए कहा। इसके बाद 20 फरवरी को सिथलेश ने अपने दो साथियों दीपक कश्यप और भूरे उर्फ विशनू कुमार को साथ लिया। तीनों कासगंज पहुंचे और कमलेश को डेयरी से अपने साथ ले गए। रास्ते में उसे शराब पिलाई गई। और मौका पाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में शव को किशनी क्षेत्र के गेहूं के खेत में फेंक दिया गया।

पत्नी प्रेमी और उसके दो साथी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच के बाद पत्नी सुनीता, उसके प्रेमी सिथलेश और दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *