Video News: एसीबी ने स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी को 80 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Video News: एसीबी ने स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी को 80 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

अहमदाबाद. गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडता है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को मिली पुलिस सुरक्षा के नवीनीकरण के लिए सकारात्मक रिपोर्ट भेजने के लिए 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

एसीबी के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम केतनभाई दवे है। ये गुजरात के स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो, साणंद सेंटर (अहमदाबाद रीजन) में सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। एक जागरूक नागरिक ने एसीबी को इस संबंध में शिकायत दी है। जिसमें बताया कि उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन मिला है। उसके नवीनीकरण के लिए उन्होंने आवेदन किया था। इस आवेदन पर सकारात्मक रिपोर्ट अधिकारियों को भेजने के लिए आरोप है कि आरोपी केतन दवे ने उनसे 80 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता रिश्वत देना नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने एसीबी से संपर्क कर इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर एसीबी गांधीनगर के पीआई एच.बी.चावडा एवं उनकी टीम ने योजना बनाकर रविवार को जाल बिछाया। इसके तहत गांधीनगर के सरगासन चौकड़ी के पास ‘सौराष्ट्र गांठिया रथ’ के सामने सड़क पर शिकायतकर्ता की कार में आरोपी ने बातचीत की और उसके बाद रिश्वत की 80 हजार रुपए की रकम स्वीकार कर ली। इस पर यहां मौजूद एसीबी टीम ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उनके पास से रिश्वत के रूप में स्वीकारी गई 80 हजार रुपए की राशि बरामद की। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस ट्रैप की कार्रवाई गांधीनगर एसीबी यूनिट के फील्ड पुलिस इंस्पेक्टर एच. बी. चावड़ा ने की। इस दौरान कार्रवाई का सुपरविजन सहायक निदेशक ए. के. परमार ने किया, जबकि नायब निदेशक हरेश मेवाड़ा (अहमदाबाद) के मार्गदर्शन में पूरी कार्रवाई की गई।

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *